Advertisement

पंजाब ने बिगाड़ा मुंबई का समीकरण, अगर मगर में फंसी अंबानी की टीम

रिद्धिमान साहा और मुरली विजय के अर्धशतकों तथा गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत किंग्‍स इलेवन पंजाब ने आईपीएल-9 में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की 11 मैचों में चौथी जीत है जबकि मुंबई की 12 मैचों में छठीं हार।
पंजाब ने बिगाड़ा मुंबई का समीकरण, अगर मगर में फंसी अंबानी की टीम

पंजाब के लिए इस जीत के बाद भी आगे की राह मुश्किल है। इस जीत ने उसे अंक तालिका में सातवां स्‍थान दिलाया है और इसका उसे आगे कोई ज्‍यादा फायदा भी नहीं होने वाला है। लेकिन उसने इस जीत के साथ ही मुकेश अंबानी की टीम का समीकरण अवश्‍य बिगाड़ दिया है। मुंबई इंडियंस अब अपने बाकी दो मैच भी जीत ले तो उसे प्‍ले ऑफ के लिए अन्‍य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। मैच में मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन बनाए। जवाब में पजांब ने आसानी से 17 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। साहा ने 40 गेंदों में छह चौके और एक छक्‍के की मदद से 56 रन बनाए। वहीं मुरली विजय ने 52 गेंदों में पांच चौके व एक छक्‍के की मदद से नाबाद 54 रन की कप्‍तानी पारी खेली। 125 रन के मामूली लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। हाशिम अमला को टिम साउदी ने बिना खाता खोले एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया। इसके बाद साहा और विजय ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन की शतकीय साझेदारी करके पंजाब को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। साहा को मॅक्‍लेनाघन ने क्‍लीन बोल्‍ड किया। इसी ओवर में उन्‍होंने ग्‍लेन मैक्‍सवेल  को मिड ऑन पर पोलार्ड के हाथों कैच करा दिया। इससे पहले मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसकी आधी टीम 14वें ओवर में 61 रनों पर पैवेलियन लौट गई। कीरोन पोलार्ड और कृणाल पांड्या ने छठे विकेट के लिए तेजी से 42 रन जोड़कर मुंबई को 100 के पार पहुंचाया। 17वें ओवर में स्टोइनिस ने लगातार गेंदों पर दोनों की मैदान से छुट्टी कर दी। हरभजन सिंह और जसप्रीत बुमराह ने मुंबई को 20 ओवर से पहले आउट होने से बचाया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad