Advertisement

मुबंई के समंदर पर गौरी की फतह, तैरकर तय की 48 किलोमीटर की दूरी

उदयपुर की रहने वाली गौरी सिंघवी (14) इस बार मुंबई के खार दांडा से गेटवे ऑफ इंडिया तक लगभग 48 किलोमीटर की...
मुबंई के समंदर पर गौरी की फतह, तैरकर तय की 48 किलोमीटर की दूरी

उदयपुर की रहने वाली गौरी सिंघवी (14) इस बार मुंबई के खार दांडा से गेटवे ऑफ इंडिया तक लगभग 48 किलोमीटर की दूरी तक तैरने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। मंगलवार की सुबह गौरी ने इस रिकॉर्ड तैराकी अभियान की शुरुआत की। गौरी ने इतनी लंबी दूरी को मात्र लगभग आठ घंटे में पार किया।

इससे पहले गौरी वर्ली-बांद्रा सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया के बीच 36 किलोमीटर की दूरी तक तैरने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। अब वे अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अरब सागर में उतरी है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad