वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने प्रदान किया प्रशंसा पत्र
भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी राज्यों की स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र रैंकिंग (5वां संस्करण) में उत्तराखण्ड को मजबूत नवाचारी व्यवसाय पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में ‘अग्रणी’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय नवाचारी व्यवसाय दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के उद्योग विभाग को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
इस सम्मान से यह स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड में नवाचारी व्यवसाय नीति के जरिए नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में कामयाब रहा है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उत्तराखंड की उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श स्वरूप के तौर पर भी देखा जा रहा है।
"यह सम्मान उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। हमारी सरकार ने नवाचारी व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है। राज्य के युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है। यह उपलब्धि प्रदेश के सभी उद्यमियों, नवाचारी व्यवसायियों और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।"
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड