Advertisement

अमेरिका मेंं डोनाल्‍ड ट्रंप ने हिलेरी को 218 के मुकाबले 289 वोटों से हराया

रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आठ साल बाद डेमोक्रेट्स के हाथ से राष्‍ट्रपति का ताज हासिल कर लिया है। यह अमेरिकी इतिहास में एक अहम मोड़ साबित हुआ है। अब ट्रंप अगले चार साल के लिए दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति की कमान संभालेंगे। डोनाल्‍ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 289 वोटों से हराया। चुनाव नतीजे हिलेरी के प्रचार अभियान के लिए एक झटका साबित हुए। हिलेरी क्लिंटन ने नेवादा, वाशिंगटन, वर्जिनिया और कनेक्टिकट में जीत हासिल की है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने अहम राज्य ओहायो, यूटा, फ्लोरिडा मोंटाना और लुइसियाना में जीत दर्ज की है।
अमेरिका मेंं डोनाल्‍ड ट्रंप ने हिलेरी को 218 के मुकाबले 289 वोटों से हराया

चुनाव में उलटफेर के लिहाज से अहम राज्यों में मजबूत प्रदर्शन के दम पर डोनाल्ड ट्रंप की जीत अमेरिका के इतिहास की एक बड़ी घटना मानी जा रही है। 

यूएस इलेक्शन डे ने ट्वीट का भी रिकार्ड बना डाला। अब तक चुनाव पर 35 मिलियन ट्वीट किए गए। दिल्ली में हिंदू सेना ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत का जश्न मनाया है। मीडिया ने हिलेरी के प्रचार अभियान पर ट्रंप से ज्यादा धन खर्च किया था। अमेरिका के बड़े समाचार नेटवर्कों के अनुसार रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने उलटफेर के लिहाज से अहम फ्लोरिडा, ओहायो एवं उत्तर कैरोलिना में चुनाव जीत हासिल की है।

पारंपरिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ कैलिफोर्निया एवं वर्जीनिया में 69 वर्षीय हिलेरी ने चुनाव जीता। हिलेरी को मात्र 18 महीने पहले राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले 70 वर्षीय रियल एस्टेट अरबपति ट्रंप ने कड़ी चुनौती दी। 

राष्‍ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता है। 

मीडिया चैनल के अनुसार ट्रंप फ्लोरिडा :निर्वाचन मंडल के 29 मत:, जाॅर्जिया :16:, ओहायो :18:, उत्तर कैरोलिना :15:, उत्तर डकोटा :तीन:, दक्षिण डकोटा :तीन:, नेब्रास्का :चार:, कंसास :छह:, ओकलाहोमा :सात:, टेक्सास :38:, व्योमिंग :तीन:, इंडियाना :11:, केंटुकी :आठ:, टेनेसी :11:, मिसीसिपी :छह:, अरकंसास :छह:, लुइसियाना :आठ:, पश्चिम वर्जीनिया :पांच:, अलबामा :नौ:, दक्षिण कैरोलिना :नौ:, मोंटाना :तीन:, इडाहो :पांच: और मिसौरी :10: में विजयी रहे।

हिलेरी ने कैलिफोर्निया :55:, हवाई :चार:, इलिनोइस :20:, न्यूयार्क :29:, न्यूजर्सी :14:, मैरीलैंड :10:, डिस्टिक्ट आॅफ कोलंबिया :तीन:, वरमोंट :तीन:, मैसाचुसेट्स :11:, कनेक्टिकट :सात:, डेलावेयर :तीन:, कोलेराडो :नौ:, न्यू मेक्सिको :पांच: वर्जीनिया :13:, ओरेगन :सात: और रोड आइलैंड :चार: में जीत हासिल की।

 न्यूयार्क टाइम्स ने कहा, ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने पर दुनिया भर की प्रतिक्रिया के बीच विदेशों में वित्तीय बाजार में गिरावट देखने को मिली। वर्जीनिया में हिलेरी ने जीत हासिल की। वर्जीनिया में बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी जनसंख्या है और वह डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार सीनेटर टिम केन का गृह राज्य है।

ट्रंप ने  48.5 प्रतिशत मत हासिल किए हैं जबकि हिलेरी के 47 प्रतिशत मत हासिल किए हैं। ट्रंप को 23 और हिलेरी को 17 राज्‍यों में जीत मिली।  

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad