Advertisement

अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा की बागडोर भारतीय मूल की सीमा वर्मा के हाथ

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सीमा वर्मा ने देश की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा एजेंसी के शीर्ष पद की शपथ ली है।
अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा की बागडोर भारतीय मूल की सीमा वर्मा के हाथ

    उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने व्हाइट हाउस में कल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा  राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वास्थ्य सेवा की प्रमुख एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए अमेरिका के अग्रणी विशेषज्ञों में से एक का चयन किया है।

   सीमा वर्मा 13 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली एक खरब डॉलर की मेडिकेयर एंड  मेडिकएड सेवाओं का नेतृत्व करेंगी।

   सीमा ट्रंप प्रशासन में शामिल की जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी सदस्य हैं।

   इससे पूर्व संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत बनी निक्की हेली किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में अपनी सेवा देने वाली  कैबिनेट रैंक की पहली अधिकारी हैं। निक्की भारतीय मूल की हैं।

   निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में दो दशक  के लंबे योगदान के बाद सीमा को यह शीर्ष संघीय पद हासिल हुआ है।

   सीमा ने इंडियाना, आयोवा, ओहियो, केंटुकी और मिशिगन जैसे राज्यों में स्वास्थ्य सेवा सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

   सीमा ने कहा,  मैं राष्ट्रपति की आभारी हूं और निजी क्षेत्र के अविश्वसनीय प्रतिभाशाली समूहों को सरकारी सेवाओं में लाने की सराहना भी करती हूं।

  उन्होंने कहा,  मैं इस टीम का हिस्सा बनने खुश हूं।

सीमा ने कहा कि इस समय देश की स्वास्थ्य सेवा चौराहे पर खड़ी है और उसे दुरस्त करने के अलावा हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है।

एजेंसी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad