Advertisement

ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग पर लगाया हिलेरी को बचाने की कोशिश का आरोप

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा हमले में अमेरिका के न्याय विभाग पर निशाना साधा है। ट्रंप ने विभाग पर अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को ईमेल विवाद में बचाने की कोशिश का आरोप लगाया है।
ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग पर लगाया हिलेरी को बचाने की कोशिश का आरोप

अमेरिका में आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से महज कुछ दिन पहले एफबीआई ने कल डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के खिलाफ ईमेल मामले में नए सिरे से जांच शुरू करने की घोषणा की जिसके एक दिन बाद ट्रंप का यह आरोप सामने आया है। ट्रंप ने कोलोराडो में एक चुनावी रैली में अपने समर्थकों से कहा, अब ऐसी रिपोर्ट है कि न्याय विभाग एफबीआई से लड़ रहा था और इसी कारण न्याय विभाग हिलेरी क्लिंटन को बचाने का भरसक प्रयास कर रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें सिर्फ तीसरी दुनिया के देश में होती हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार और रियल स्टेट टायकून ट्रंप ने कहा, हम लोग तीसरी दुनिया के देश में रह रहे हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। हमारी न्याय प्रणाली के संदर्भ में यह सबसे निम्न बिंदु है। हिलेरी के ईमेल विवाद पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा, हमारे देश के इतिहास में यह सबसे निम्न बिंदु है। आठ नवंबर को हम लोग चीजें बदलने जा रहे हैं। वहीं एफबीआई द्वारा नए सिरे से जांच शुरू करने की घोषणा पर हिलेरी ने इसे स्तब्ध करने वाला बताया था। 

  Close Ad