Advertisement

दिल्ली से वुहान गई एयर इंडिया की फ्लाइट में 19 भारतीय पाए गए कोरोना पॉजिटिव

वंदे भारत मिशन (वीबीएम) के तहत नई दिल्ली से चीनी शहर वुहान की एक हालिया उड़ान में 19 भारतीय यात्री कोरोना...
दिल्ली से वुहान गई एयर इंडिया की फ्लाइट में 19 भारतीय पाए गए कोरोना पॉजिटिव

वंदे भारत मिशन (वीबीएम) के तहत नई दिल्ली से चीनी शहर वुहान की एक हालिया उड़ान में 19 भारतीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उधर, भारत ने सोमवार को 13 नवंबर से चीन के लिए चार और ऐसी उड़ानें संचालित करने की घोषणा की।

भारतीय अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों को वुहान के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जाता है कि चीन के वुहान से ही दुनिया भर में कोरों संक्रमण फैला है।

गत 30 अक्टूबर को पिछले कुछ महीने में भारत से चीन के लिए संचालित छठी और वुहान के लिए पहली उड़ान में नयी दिल्ली से 277 भारतीय आये और वापसी में 157 भारत लौटे। यहां भारतीय दूतावास ने घोषणा की विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के भारत के इस बड़े मिशन के तहत एयर इंडिया दिल्ली से चार उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है जो 13, 20, 27 नवंबर और चार दिसंबर को रवाना होंगी।

अधिकारियों ने कहा कि जिन 19 भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके अतिरिक्त 39 की जांच में एंटीबॉडी का पता चला है। सभी भारतीय यात्रियों को विमान यात्रा करने की इजाजत देने से पहले दो बार कोरोना वायरस की जांच करानी होती है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित पाये गये लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad