Advertisement

टोक्यो है दुनिया का सबसे ईमानदार शहर

ईमानदारी सबसे अच्छी नीति होती है और इसे चरितार्थ करते हैं हैं जापान की राजधानी टोक्यो के लोग। इसी कारण इस शहर को दुनिया का सबसे ईमानदार शहर माना जाता है। हर साल टोक्यो पुलिस के खोया-पाया विभाग के पास लोगों की खोई चीजें पहुंचती हैं। जब भी लोगों को कोई सामान कहीं लावारिस पड़ा मिलता है, तो लोग उसे पुलिस के पास पहुंचा देते हैं।
टोक्यो है दुनिया का सबसे ईमानदार शहर

इनमें चाभी, धूप के चश्मे और रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई चीजों के अलावा लाखों-करोड़ों रुपये इसी तरह हर साल टोक्यो पुलिस के खोया-पाया विभाग के पास पहुंचते हैं। 2016 में टोक्यो पुलिस को इसी तरह 2 अरब से ज्यादा की राशि मिली। पुलिस विभाग के मुताबिक, इनमें से तीन चौथाई से ज्यादा रकम उनके सही दावेदारों के पास पहुंचा दी गई।

जापान को पारंपरिक तौर पर ईमानदार देश समझा जाता है। यहां आने वाले ज्यादातर विदेशी पर्यटक अपने देश वापस लौटकर जापानी लोगों की ईमानदारी की मिसालें देते हैं। माना जाता है कि अगर जापान में आपका कोई सामान खो गया है, तो बहुत मुमकिन है कि वह आपको वापस मिल जाएगा।
जापानी अर्थव्यवस्था भी काफी मजबूत है। बैंक ऑफ जापान द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2015 में जापान के अंदर 10,3000,000 मिलियन येन मुद्रा चलन में थी। 18 विकसित देशों की तुलना में देखें, तो यह सबसे ज्यादा रकम है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad