Advertisement

रूसी विमानों के लिए अमेरिका ने बंद किया एयरस्पेस, राष्ट्रपति बाइडेन का ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपित जो बाइडेन ने रूसी एयरक्राफ्ट के अमेरिकी एयरस्पेस में उड़ान भरने पर प्रतिबंध...
रूसी विमानों के लिए अमेरिका ने बंद किया एयरस्पेस, राष्ट्रपति बाइडेन का ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपित जो बाइडेन ने रूसी एयरक्राफ्ट के अमेरिकी एयरस्पेस में उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बाइडेन के इस ऐलान के बाद अब रूसी विमान अमेरिकी एयर स्पेस पर उड़ान नहीं भर सकेंगे। बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका एक के बाद एक कई प्रतिबंध रूस पर लगा रहा है, बावजूद इसके रूस पर इसका कोई प्रभाव नहीं हो रहा है। रूस यूक्रेन पर पिछले एक सप्ताह से लगातार बमबारी कर रहा है और रूसी सेना यूक्रेन के अंदर घुसकर इलाके को अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रहा है।

स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के खिलाफ "पूर्व नियोजित और अकारण" युद्ध छेड़ने का आरोप लगाते हुए, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पहले स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका उनके द्वारा पेश की गई चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

बाइडेन ने कहा, "अपने पूरे इतिहास में हमने यह सबक सीखा है - जब तानाशाह अपनी आक्रामकता की कीमत नहीं चुकाते हैं, तो वे और अधिक अराजकता पैदा करते हैं। वे चलते रहते हैं। और, अमेरिका और दुनिया के लिए लागत और खतरे बढ़ते रहते हैं।"

उन्होंने पुतिन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "यही कारण है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में शांति और स्थिरता को सुरक्षित करने के लिए नाटो गठबंधन बनाया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका 29 अन्य देशों के साथ एक सदस्य है। यह मायने रखता है। अमेरिकी कूटनीति मायने रखती है।"

बाइडेन ने कहा, "पुतिन का युद्ध पूर्व नियोजित और अकारण था। उन्होंने कूटनीति के प्रयासों को खारिज कर दिया। उन्होंने सोचा कि पश्चिम और नाटो जवाब नहीं देंगे। और, उन्होंने सोचा कि वह हमें यहां घर पर विभाजित कर सकते हैं। पुतिन गलत थे। हम तैयार थे।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad