Advertisement

फ्रांस में कई मायनों में खास रहा प्रधानमंत्री मोदी का भोज, जानिए कैसे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आयोजित भोज कई मायनों...
फ्रांस में कई मायनों में खास रहा प्रधानमंत्री मोदी का भोज, जानिए कैसे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आयोजित भोज कई मायनों में खास रहा। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बैस्टिल दिवस के मौके पर भोज लूव्र म्यूजियम में आयोजित किया गया।

दुनिया की सबसे मशहूर कलाकृतियों के इस संग्रहालय में आखिरी बार 1953 में भोज आयोजित किया गया था जो महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में दिया गया था।

फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर आम तौर पर इस संग्रहालय में बड़ी संख्या में लोग आते हैं लेकिन भोज कार्यक्रम के चलते इसे बंद कर दिया गया था।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यहां तक कि व्यंजन सूची में भारतीय तिरंगे के रंग नजर आए जो उनके प्रोटोकॉल के विपरीत है क्योंकि वे हमेशा फ्रांसीसी रंगों का ही इस्तेमाल करते हैं।’’ उन्होंने बताया कि व्यंजन सूची में खास तौर से शाकाहारी पकवान शामिल थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad