Advertisement

बांग्लादेश: रोहिंग्या शरणार्थी कैंप में फायरिंग, 7 लोगों की मौत

बांग्लादेश के रोहिंग्या में शुक्रवार को गोलीबारी हो गई। इसमें 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। समाचार...
बांग्लादेश: रोहिंग्या शरणार्थी कैंप में फायरिंग, 7 लोगों की मौत

बांग्लादेश के रोहिंग्या में शुक्रवार को गोलीबारी हो गई। इसमें 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बांग्लादेश पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी।  

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर रोहिंग्या शरणार्थी शिविर के एक मदरसे पर शुक्रवार को हुए हमले में बंदूकधारियों ने कम से कम सात लोगों की हत्या कर दी और अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ने बताया कि हमलावरों ने कुछ पीड़ितों को गोली मार दी और अन्य पर चाकुओं से वार किया। शुक्रवार को हुए हमले में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य की बालूखली कैंप के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए। बता दें कि तीन हफ्ते पहले रोहिंग्या समुदाय के एक नेता की उनके कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या करने के बाद यह घटना सामने आई है। 

पुलिस ने कहा कि हमने तुरंत एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर के पास से एक गन और चाकू बरामद किए गए। अज्ञात हमलावरों द्वारा मानवाधिकार अधिवक्ता मोहिब उल्लाह की हत्या के बाद से कई रोहिंग्या कार्यकर्ता छिप गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad