Advertisement

हत्‍यारे भाई के बोल, मैंने कंदील को शान के लिए मारा

पाकिस्तानी बोल्ड मॉडल कंदील बलोच की मुल्तान में हत्या करने वाले उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक हत्यारे ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि ऑनर शान के लिए कंदील की गला दबाकर हत्या की है।
हत्‍यारे भाई के बोल, मैंने कंदील को शान के लिए मारा

कंदील का भाई उनके फेसबुक पोस्ट और विवादित वीडियोज से परेशान था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात को ही कंदील की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को कंदील की हत्या का शक उसके भाई वसीम पर था। जो कि वारदात के बाद से फरार था। जिला पुलिस प्रमुख अजहर अकरम ने बताया कि कंदील की मौत गला घोंटने से हुई।

पुलिस ने यह भी बताया कि कंदील को अपने ही परिवार से मॉडलिंग छोड़ने और सोशल मीडिया से हटने की धमकी मिली थी। कंदील का भाई पहले ही फेसबुक पोस्ट और वीडियो को लेकर उसे धमकी दे रहा था।

इंटरनेट सेंसेशन मानी जाने वाली कंदील किसी अज्ञात जगह पर रह रहीं थी। पाक अधिकारियों के मुताबिक कंदील बलोच के पूर्व पति ने दावा किया कि बलोच की हत्या कर दी गई। इससेे पहले भी बलोच ने कई बार दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए। एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad