Advertisement

एक अरब डॉलर दे आजाद हुए सऊदी अरब के प्रिंस मितब

भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए सऊदी अरब के प्रिंस मितब बिन अब्दुल्ला को सरकार ने रिहा कर दिया...
एक अरब डॉलर दे आजाद हुए सऊदी अरब के प्रिंस मितब

भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए सऊदी अरब के प्रिंस मितब बिन अब्दुल्ला को सरकार ने रिहा कर दिया है। एक अरब डॉलर से ज्यादा की अदायगी पर राजी होने के बाद उन्हें छोड़ा गया है। कभी सऊदी राजशाही के दावेदार रहे प्रिंस मितब उन 200 राजनीतिक और व्यावसायिक लोगों में शामिल थे जिन्हें चार नवंबर को भ्रष्टाचार विरोधी छापे में पकड़ा गया था।

सूत्रों ने बताया कि प्रिंस मितब की रिहाई मंगलवार सुबह हुई। बताया जा रहा है कि कुछ और लोग भी सरकार के साथ समझौते के करीब पहुंच चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद से प्रिंस, कुछ मंत्री और शीर्ष व्यवसायियों को गिरफ्तार कर एक लक्जरी होटल में रखा गया था।

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के चचेरे भाई प्रिंस मितब सऊदी अरब नेशनल गार्ड्स के प्रमुख रह चुके हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों में वे राजनीतिक रूप से सबसे अधिक प्रभावशाली शाही व्यक्ति थे। 64 वर्षीय मितब पूर्व किंग अब्दुल्लाह के बेटे हैं और इस परिवार के ऐसे इकलौते सदस्य हैं, जो किसी बड़े पद पर थे। गिरफ्तारी से पहले उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान 81 वर्षीय किंग सलमान के बेटे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ इन कार्रवाइयों को कुछ लोग शाही परिवार में सत्ता के लिए मची खींचतान से भी जोड़कर देख रहे हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad