Advertisement

एजेंसी

इराक में आईएस का कहर, 100 से अधिक मारे

इराक में आईएस का कहर, 100 से अधिक मारे

इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में रमजान के पवित्र महीने के समाप्त होने के अवसर पर एक बाजार में एकत्र हुए कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई। इराकी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खान बेनी साद कस्बे में हुए हमले में कम से कम 50 लोगों के घायल हो की भी खबर है। अस्पताल के अधिकारियों ने मृतक संख्या की पुष्टि की है।
देशभर में ईद की रौनक

देशभर में ईद की रौनक

प्रधानमंत्री ने कहा कि "पवित्र माह रमजान के बाद मनाया जाने वाला ईद समाज में भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है।"
ईद के दिन भी कश्मीर घाटी में हिंसा जारी

ईद के दिन भी कश्मीर घाटी में हिंसा जारी

जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार से शुरू हुई हिंसक झड़पें शनिवार को ईद के दिन भी जारी रहीं और अलगाववादियों ने कई जगह पाकिस्तान के झंडे लहराए। शनिवार को ईद की नमाज के बाद राज्य के अनंतनाग जिले और कई इलाकों में पथराव कर रहे युवकों तथा सुरक्षा बलों के बीच झड़प की घटनाएं हुईं। शहर के अंदरूनी इलाके में पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने की खबरें हैं।
चीन में गिरफ्तार भारतीय रिहा

चीन में गिरफ्तार भारतीय रिहा

भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी करके बताया कि उसने कुलश्रेष्ठ की रिहाई में मदद की। गिरफ्तार किए गए सभी 20 लोगों को रिहा कर दिया गया है।
हमें निकालने के बाद, कपटी केजरीवाल हमें वापस चाहते हैं- भूषण

हमें निकालने के बाद, कपटी केजरीवाल हमें वापस चाहते हैं- भूषण

आम आदमी पार्टी से निकाले जा चुके नेता प्रशांत भूषण ने अरविंद केजरीवाल पर जम कर बरसते हुए उन्हें बेशर्म और कपटी कहा। दरअसल, इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने योगेन्द्र यादव के साथ इस मानवाधिकार कार्यकर्ता वकील के पार्टी में लौटने की स्थिति में खुशी होने की बात कही थी।
अमेरिकी नौसेना केंद्रों पर गोलीबारी, 5 मरे, सिखों में खौफ

अमेरिकी नौसेना केंद्रों पर गोलीबारी, 5 मरे, सिखों में खौफ

अमेरिका के टेनेसी में दो नौसेना केंद्रों पर हुई गोलीबारी में चार मरीन मारे गए जबकि पुलिस ने एक बंदूकधारी व्‍यक्ति को मार गिराया है। अधिकारियों ने इसे घरेलू आतंकवाद की घटना करार दिया है। घटना के बाद अमेरिका में सिख समुदाय के लोगों को सावधनी बरतने को कहा गया है क्‍योंकि एक दाढ़ी वाले मुस्लिम युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
राजग ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल

राजग ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर जैसे समाजवादी नेताओं के सपनों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया।