नोबल पुरस्कार विजेता और बच्चों के हक की लड़ाई लड़ने वाले कैलाश सत्यार्थी ने देश में बढ़ रहे बाल यौन उत्पीड़न और ट्रैफिकिंग के खिलाफ युद्ध स्तर पर लड़ाई छेड़ने का एलान किया है। वह लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए 11 सितंबर से कन्याकुमारी से भारत यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा विभिन्न हिस्सों से होते हुए 16 अक्तूबर को दिल्ली में समाप्त होगी। करीब एक करोड़ लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने खिलाफ दायर एक मानहानि केस में भाजपा नेता से माफी मांग ली। सोमवार को पटियाला हाउस अदालत में दिए पत्र में उन्होंने कहा कि मेरे कुछ पूर्व साथियों ने हरियाणा के भाजपा नेता और पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के भष्टाचार में लिप्त होने के बारे में बताया था लेकिन जानकारी सही नहीं निकली। मैं अपने दिए बयान पर खेद जताता हूं तथा मामला खत्म करना चाहता हूं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फारनगर जिले के खतौली में शनिवार को कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 23 लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं इस घटना में 100 लोग घायल हुए हैं।
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव की ओर से आयोजित ‘साझा विरासत बचाओ सम्मेलन’ में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराया। सम्मेलन में जुटे विपक्षी नेताओं ने गुजरात विधानसभा तथा देश के अगले आम चुनाव के लिए विघटनकारी ताकतों को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया। सम्मेलन में विपक्षी दलों के नेता जिस तरह से जुटे उसे सियासी हलकों में अहम माना जा रहा है।
देश आज चौराहे पर खड़ा है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सही रास्ता कहां है। ऐसे में यह जरूरी है कि देशवासी संविधान द्वारा बताए गए रास्ते पर चलें जिससे देश में शांति कायम हो सके। ये बातें आज जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने आज कहीं। उन्होंने कहा कि गुरुवार (17 अगस्त) को नई दिल्ली में ‘साझा विरासत बचाओ सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में विरोधी दलों के नेताओं के अलावा बुद्धिजीवी, किसान, बेरोजगार युवा, दलित और देश के सभी हिस्से के आदिवासी भाग लेंगे।