Advertisement

"ऐसे ही लोग देश को शर्मसार कर रहे... "- वरूण गांधी, गांधी जयंती पर क्यों ट्रेंड हुआ 'नाथूराम गोडसे जिंदाबाद'

गांधी जयंती के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'नाथूराम गोडसे जिंदाबाद' के ट्रेंड कर रहा है जिसे लेकर भारतीय...

गांधी जयंती के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'नाथूराम गोडसे जिंदाबाद' के ट्रेंड कर रहा है जिसे लेकर भारतीय जनता पार्ट (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने नाराजगी जाहिर की है। इसे लेकर उन्होंने कहा है कि ऐसे ही लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- विमर्श / गांधी जयंती विशेष: महात्मा गांधी की प्रासंगिकता

बता दें, नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके लिए गोडसे को फांसी की सजा दी गई।

वरुण गांधी ने ट्वीट किया कि भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, लेकिन यह महात्मा (महात्मा गांधी) हैं जिन्होंने हमारे राष्ट्र के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 'गोडसे जिंदाबाद' ट्वीट करने वाले देश को गैर-जिम्मेदाराना शर्मसार कर रहे हैं।

दरअसल ट्विटर पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद हैशटैग के साथ कई ट्वीट किए जा रहे हैं। ट्विटर पर #नाथूराम_गोडसे_जिंदाबाद ट्रैंड कर रहे हैं। वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में इस हैशटैग का प्रयोग नहीं किया है। वरुण गांधी के पोस्ट पर 11 हजार से ज्यााद लाइक्स आ चुके हैं और काफी रीट्वीट किए जा चुके हैं।

बता दें कि महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 में हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के साथ अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad