Advertisement

भारत-पाकिस्तान तनाव: सुबह 3:50 से 4:45 बजे के बीच सायरन बजे, धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जम्मू में दहशत

जम्मू शहर में शुक्रवार तड़के धमाकों की आवाज गूंजने पर तत्काल ‘ब्लैकआउट’ हो गया। यह घटना भारत...
भारत-पाकिस्तान तनाव: सुबह 3:50 से 4:45 बजे के बीच सायरन बजे, धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जम्मू में दहशत

जम्मू शहर में शुक्रवार तड़के धमाकों की आवाज गूंजने पर तत्काल ‘ब्लैकआउट’ हो गया। यह घटना भारत द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों को विफल करने के कुछ घंटों बाद हुई।

सायरन बजने के बाद सुबह 3:50 से 4:45 बजे के बीच धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है और खतरे को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया गया।

वीडियो में आसमान में उड़ती वस्तुएं और धमाके दिखाए गए हैं, क्योंकि हमले को विफल कर दिया गया। रातभर संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं हुईं, जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ, राजौरी और जम्मू में गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी जवाब दिया।

#WATCH | A complete blackout has been enforced after siren sound heard in Jammu. Blast sounds and sirens are audible in the video.

(Visuals deferred by an unspecified time) pic.twitter.com/caGhNN5dzS
— ANI (@ANI) May 8, 2025

सभी नापाक मंसूबों को किया जाएगा नाकाम: भारतीय सेना

भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए। ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।

सभी स्कूल, कॉलेज बंद

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जम्मू के उपायुक्त ने निवासियों से शांत रहने का आग्रह किया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad