Advertisement

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार, राजस्थान-मध्य प्रदेश में भी बहुमत के करीब

पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं।...
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार, राजस्थान-मध्य प्रदेश में भी बहुमत के करीब

पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसके लिए मतगणना जारी है। रुझान नतीजों में बदल रहे हैं। रुझानों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 68 सीटों पर और भाजपा 16 सीटों पर आगे है। यहां अन्य पार्टियां 6 सीटों पर आगे हैं। वहीं, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस बहुमत के पास आती दिख रही है। तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव स्पष्ट बहुमत से काफी उत्साहित हैं। मिजोरम में कांग्रेस के हाथ से सत्ता चली गई है और मिजो नेशनल फ्रंट को स्पष्ट बहुमत मिल गया है।

राजस्थान में कांग्रेस सत्ता की ओर

राजस्थान में बहुमत के लिए 101 सीटें चाहिए। राजस्थान में कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े के लगभग करीब पहुंच गई है। नतीजों में उसने 95 सीटें जीत ली हैं जबकि 04 पर आगे है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने 73 सीटें जीती हैं। बहुजन समाज पार्टी ने 6, राष्ट्रीय लोकदल ने 1, भारतीय ट्रायबल पार्टी ने 2, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 2, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 3 और निर्दलीयों ने 12 सीटें जीत ली हैं जबकि एक पर निर्दलीय आगे है।

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस बहुमत की ओर

मध्य प्रदेश में बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए। 130 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस को 66 और भाजपा को 61 सीटें मिली हैं जबकि तीन सीटें निर्दलीयों की झोली में गई हैं। रूझानों में 48 पर कांग्रेस, 48 पर भाजपा, दो पर बसपा, एक पर सपा और एक पर निर्दलीय आगे है। यानी रूझान मिलाकर कांग्रेस को 114 सीट और भाजपा को 109 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि सात सीटों पर  अन्य पार्टियां आगे हैं।

मिजोरम में कांग्रेस को झटका, एमएनएफ को बहुमत

मिजोरम में कांग्रेस के हाथ से सत्ता चली गई है और मिजो नेशनल फ्रंट को स्पष्ट बहुमत मिल गया है।मिजोरम में एमएनएफ को 26, कांग्रेस को 5, भाजपा को 1 सीट और अन्य को 8 सीटें मिलीं।

तेलंगाना में केसीआर फिर से

तेलंगाना में टीआरएस को रुझानों में बहुमत मिल रहा है और के. चंद्रशेखर राव का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। रुझानों के मुताबिक, तेलंगाना में टीआरएस 88, कांग्रेस 19, बीजेपी 1 और अन्य 12 सीटों पर आगे हैं। 

किस पार्टी का कितना वोट शेयर

राजस्थान में भाजपा को 38.8 फीसदी वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस का वोटिंग शेयर 39.2 फीसदी है। वहीं, आईएनडी को 9.5 फीसदी मत मिले हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के वोटिंग शेयर में खास अंतर नहीं है। अब तक भाजपा को 41.1 फीसदी मत और कांग्रेस को 41 फीसदी मत मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा को जहां 32.8 फीसदी मत मिले हैं वहीं कांग्रेस का वोटिंग शेयर 43.1 फीसदी है।

तेलंगाना की बात करें तो यहां टीआरएस के खाते में यहां 43.6 फीसदी मत हैं जबकि कांग्रेस को 28.3 फीसदी मत मिले  हैं। वहीं भाजपा को 7 फीसदी मतों से संतोष करना पड़ा है।

मिजोरम में एमएनएफ को 37.6 फीसदी, कांग्रेस को 30.2 फीसदी, आईएनडी के खाते में 22.9 फीसदी, वहीं भाजपा को 8 फीसदी मत मिले हैं।  

जानिए, पांचों राज्यों के नतीजों का पूरा हाल-

-राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें...

-मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें...

-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें...

-तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें...

-मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें...

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad