समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ विधायक राम गोविन्द चौधरी को विधायक दल का नेता चुनाव है और अब वे नेता प्रतिपक्ष होंगे। इससे पहले माना जा रहा था कि आजम खान या शिवपाल सिंह यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौधरी को नेता मनोनीत किया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2022 सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाएंगे। अखिलेश समाजवादी पार्टी की हार के बाद आयोजित समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि आदित्यनाथ योगी भले ही उनसे उम्र में बडे हैं लेकिन काम में बहुत पीछे हैं। सपा मुखिया अखिलेश ने लखनऊ में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, योगी जी (उत्तर प्र्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री) हमसे एक साल बडे हैं। हम कहते हैं कि आप उम्र में भले ही बडे होंगे लेकिन काम में बहुत पीछे हैं।
गोरखपुर के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज लखनऊ में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। वह रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर आज सुबह से ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मनोज सिन्हा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नामों पर चर्चा रही, लेकिन सहमति योगी के नाम पर बनी। सूत्रों के अनुसार राज्य में दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता का चयन गुरुवार को नहीं हो सका। नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिये समाजवादी पार्टी :सपा: अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया गया है।
समाजवादी पार्टी भाजपा की ओर से सीएम चेहरा तय हो जाने के बाद विपक्ष के नेता का नाम तय करेगी। गुरुवार को पार्टी ने जीते हुए विधायकों के साथ बैठक में यह फैसला लिया। जीते हुए विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया है कि वे जिसे चाहेंगे उसे विपक्ष का नेता बनाए।
बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उंगली उठाने पर महागठबंधन में शामिल जदयू और राजद के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने आज दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अखिलेश ने उनसे जनता के बीच दोबारा जाकर पार्टी को नए सिरे से मजबूती प्रदान करने को कहा।
समाजवादी पार्टी :सपा: मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि अब वह कह सकते हैं कि लोकतंत्र में समझाने से नहीं, बहकाने से वोट मिलता है। बाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजभवन पहुंच राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।