1994 में अक्षय ने श्री देवी के साथ एक फिल्म की थी, 'मेरी बीवी का जवाब नहीं', लेकिन इसकी शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी और दस साल बाद इसे बिना क्लाइमैक्स के ही रिलीज कर दिया गया। अक्षय ने कॉफी विद करन के एक एपिसोड में यह बात बताई थी।
साल 2007 में बांग्लादेश दौरे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले इशांत शर्मा भारत के सबसे लंबे क्रिकेटर है। इशांत की लंबाई 6 फीट 4 इंच है। इशांत का जन्म 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।
सर डॉन ब्रैडमैन के नाम 12 दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है जो अभी तक कायम है। 1930 में डॉन ब्रैडमैन ने हेडिंग्ले में एक ही दिन 309 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट के एक ही दिन में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए ये सबसे ज्यादा रन हैं।
हमारे देश में टैक्स पर बहस अब भी चल रही है और जातिवाद, क्षेत्रवाद तो इस देश की पुरानी समस्याएं हैं। मशहूर साहित्यकार, व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई के जन्मदिन पर इन विषयों पर उनके दो सशक्त व्यंग्य।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रा नहीं टाली गई और कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 3289 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। हमले के बाद भी श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। 7 जुलाई 1981 में जन्में धोनी आज 36 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं।