Advertisement

Search Result : "अजित सिंह"

वायुसेना के लड़ाकू बेड़े में शामिल होकर अवनि, भावना और मोहना ने रचा इतिहास

वायुसेना के लड़ाकू बेड़े में शामिल होकर अवनि, भावना और मोहना ने रचा इतिहास

अवनी चतुर्वेदी, भावना और मोहना सिंह ने अपनी बहादुरी और कौशल से नया इतिहास रच दिया है। पहली बार ये तीन जांबाज लड़कियां वायुसेना में फाइटर पायलट के तौर पर शनिवार को शामिल हुईं। ऐसा गौरव पाकर इन्‍होंने महिला जगत को और रोशन कर दिया है। हैदराबाद में इन्‍होंने बकायदा पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। फाइटर पायलट बनने का मतलब युद्ध की स्थिति में अवनि, भावना और मोहना लड़ाई में इस्तेमाल सुखोई जैसे विमान उड़ाएंगी। तीनों वायुसेना अधिकारी तो पहले से ही हैं। अब उन्हें लड़ाकू बेड़े में शामिल किया गया है।
इस बार आखिरी गेंद पर चौका नहीं लगा सके धोनी

इस बार आखिरी गेंद पर चौका नहीं लगा सके धोनी

वन डे श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम इस प्रदर्शन को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नहीं दोहरा सकी और जिम्बाब्वे ने उसे दो रन से हराकर अप्रत्याशित जीत दर्ज की। एल्टन चिगुंबुरा के 26 गेंद में नाबाद 54 रन की मदद से जिम्बाब्वे ने छह विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में भारत छह विकेट पर 168 रन ही बना सका। तेज गेंदबाज नेविले मेडजिवा ने बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर मेजबान को तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त दिला दी।
पलायन की खबरों से शिवपाल का इनकार

पलायन की खबरों से शिवपाल का इनकार

उत्तर प्रदेश के कैराना में एक संप्रदाय के लोगों के कथित पलायन के खबरों के बीच राज्य में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि कैराना या उत्तर प्रदेश में कहीं भी बड़े पैमाने पर कोई पलायन नहीं हुआ है।
भारत की नजरें अब टी20 श्रृंखला में भी जिम्बाब्वे के सफाये पर

भारत की नजरें अब टी20 श्रृंखला में भी जिम्बाब्वे के सफाये पर

एकदिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब अपने मौजूदा सत्र का अंत शनिवार से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला में भी मेजबान के सफाये के साथ करना चाहेंगे।
सरकार उनकी है , जो चाहे कर लें : संगीत सोम

सरकार उनकी है , जो चाहे कर लें : संगीत सोम

कैराना में हिंदुओ के कथित पलायन के ख़िलाफ़ निर्भय यात्रा निकालने का प्रयास करने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम का दावा है कि उन्होंने प्रशासन को पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है और इस बीच क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था की यदि हालत नहीं सुधरी तो वह पुनः यात्रा निकालेंगे । पेश हैं इसी मुद्दे पर भाजपा के फ़ायर ब्रांड विधायक संगीत सोम से रवि अरोड़ा की ख़ास बातचीतः
उत्तर प्रदेश की चुनावी गाड़ी गांधी भरोसे

उत्तर प्रदेश की चुनावी गाड़ी गांधी भरोसे

उत्तार प्रदेश में चुनाव की सुगबुगाहट तो लंबे समय से है लेकिन अब उसमें तेजी दिखाई देने लगी है। उत्तवर प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का 'खोजी अभियान जारी है। हाल ही में हुई भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय किया गया है कि अक्टूबर-नवंबर के महीने तक एक नाम 'खोज लिया जाएगा। इन सबके बीच भारी-भरकम उपनाम 'गांधी वाला एक युवा नेता भी मैदान में है। फिरोज वरुण गांधी महासचिव रह चुके हैं और उत्तगर प्रदेश मेंउनके पास अपनी मजबूत टीम और जनसमर्थन भी है। राजनीति में यदि अटकलबाजी न हो तो क्या मजा। यही वजह है खबरें आती रहती हैं कि फलां उनके पक्ष में और फलां उनके विरोध में। उनकी खूबी और ताकत का आकलन किया जा रहा है और सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंतरिक तौर पर पार्टी के सांसदों के बीच एक सर्वेक्षण कराया था जिसमें उत्तुर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें सर्वाधिक वोट मिले। यानी वह पार्टी के भीतर उत्त र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे मुफीद समझे जा रहे हैं। ऐसा ही सर्वेक्षण एक अखबार ने कराया और आश्चर्यजनक रूप से उसमें भी फिरोज वरुण गांधी को सबसे ज्यादा वोट मिले थे।
चर्चाः सिंहासन पर बैठ कांव कांव | आलोक मेहता

चर्चाः सिंहासन पर बैठ कांव कांव | आलोक मेहता

सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके कर्म-वचन जनता के हित के लिए होने चाहिए। सिंहासन पर बैठकर कांव कांव करना उन्हें शोभा नहीं देता। पेड़, शाखा, गांव, शहर और मंच पर छलांग लगाते हुए उन्हें अलग-अलग बातें नहीं करनी चाहिए।
आईजीएनसीए में नामवर सिंह के जन्मोत्सव का सच

आईजीएनसीए में नामवर सिंह के जन्मोत्सव का सच

आने वाले जुलाई की 28 तारीख खास होगी। इस दिन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र एक नई श्रृंखला शुरु करने जा रहा है- संस्कृति संवाद। इस संवाद की शुरुआत प्रखर आलोचक नामवर सिंह से होगी। खास बात यह है कि इसी दिन नामवर सिंह का जन्मदिन है।
भाजपा सांसद हुकुम ‌सिंह का कैराना प्रकरण पर यू-टर्न

भाजपा सांसद हुकुम ‌सिंह का कैराना प्रकरण पर यू-टर्न

भाजपा सांसद हुकुम सिंह अब अपने ही बयान से पलट गए हैं। हुकुम सिंह का कहना है कि कैराना में जो लोग पलायन कर रहे हैं वह हिंदू और मुस्लिम दोनों हैं। पहले सिंह ने कहा था कि मुस्लिमों के डर से कैराना से हिंदू पलायन कर रहे हैं और इसकी सूची भी उन्होने जारी की थी।
संसदीय सचिव मुद्दे पर बिफरी आप

संसदीय सचिव मुद्दे पर बिफरी आप

दिल्ली में 21 विधायकों को संसदीय सचिव के पद पर नियुक्त किए जाने का मुद्दा आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए गले की फांस बन गया है। एक ओर जहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस बारे में दिल्ली सरकार द्वारा पारित करवाए गए विधेयक पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया है वहीं आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।