आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर ने आज अपने पद से हटने के फैसले को फिलहाल तब तक के लिए टाल दिया है जब तक 2017 सालाना कांफ्रेंस के पूरा होने के बाद नया उम्मीदवार नहीं चुन लिया जाता।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाया और कहा कि पार्टी के हर स्तर पर चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि न सिर्फ पार्टी के हर स्तर के पदों पर बल्कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का भी चुनाव होना चाहिए।
केरल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से वी.एम.सुधीरन ने से इस्तीफा दे दिया । प्रदेश कांग्रेस में मुख्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने यह घोषणा की ।
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहब दानवे ने अपने बेटे की शाही शादी में करीब 6 से 7 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। मीडिया रिपोर्ट में इसका हवाला दिया गया है। केंद्र की मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद इस तरह की शाही शादी मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बीएसएससी अध्यक्ष सुधीर कुमार की गिरफ्तारी से बिहार में आईएएस अफसर भड़क गए हैं। इतना ही नहीं वे सरकार से आर-पार के मूड में हैं। उन्होंने कोई भी मौखिक आदेश मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने रविवार को राजभवन मार्च किया, वहां मानव श्रृंखला बनाई और राज्यपाल रामनाथ कोविंद से अनुरोध किया कि वे तत्काल सुधीर कुमार को रिहा कराएं। उन्होंने राज्यपाल से पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की ताकि असली दोषी पकड़ा जाए।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के अध्यक्ष सुधीर कुमार को पर्चा लीक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें एसआईटी ने गुरुवार की रात झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष विवादों में है। घोष ने नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की आलोचना की है। इससे राज्य की राजनीति में एकाएक गरमाहट पैदा हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि घोष ने अमर्त्य सेन के बारे में जो नकारात्मक बातें कही है वह शर्मनाक है।
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला करेंगी और पार्टी में अभी शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू से कोई समझौता नहीं हुआ है।
चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में एक और कांग्रेसी नेता ने पार्टी को झटका दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य ने हाथ का साथ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी के कमल को थाम लिया है।
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) अध्यक्ष पद के लिए भरे गये नामांकन पत्रों को आज निर्वाचन अधिकारी ने नामंजूर कर दिया। अजहर से जब उनका नामांकन रद्द किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं दुखी और निराश हूं। मुझे अदालत ने सभी आरोपों से बरी कर रखा है।