अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साल के अंत में अपना वार्षिक वेतन 4,00,000 डॉलर परमार्थ कार्यों के लिए दान कर देंगे। इस खबर की जानकारी वाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने दी।
उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने से उत्साहित केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने आज कहा कि राज्य के पिछड़े और दलितों ने उनको ठगने वालों को नकार दिया है और यह साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ वित्तमंत्री अरूण जेटली की ओर से दायर मानहानि के मामले की दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने लगातार दूसरे दिन जेटली से जिरह की।
रियो ओलिंपिक में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली महिला रेसलर साक्षी मलिक हरियाणा सरकार से नाराज हैं। साक्षी ने ट्वीट कर सरकार के प्रति यह नाराजगी जाहिर की है। साक्षी ने कहा कि मेडल का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी। साथ ही उसने सवाल किया कि मेरे पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार की ओर से की गईं सारी घोषणाएं क्या सिर्फ मीडिया के लिए थी? रेसलर ने इस ट्वीट में सीएमओ ऑफिस, हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज और केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को टैग किया है।
मणिपुर में इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) राज्य में अपने खोए आधार को वापस पाने की कोशिश में लगा हुआ है। एक समय ऐसा था जब मणिपुर की राजनीति में वाम दलों का दबदबा हुआ करता था।
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का प्रचार अब समाप्त होने को है। शिव सेना ने एेसे में भाजपा पर हमले तेज करते हुए अपने पूर्व सहयोगी को कोबरा बताया है।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा में चल रहा घमासान भले ही अभी थमने का नाम नहीं ले रहा हो, लेकिन राज्य की एक और राजनीतिक पार्टी अपना दल में कई महीनों से चले आ रहे विवाद को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी मां कृष्णा पटेल के पास सुलह का प्रस्ताव भेजा है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला शुक्रवार को भी जारी रहा। राहुल ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नोटबंदी को आर्थिक डकैती करार दिया।