अभिनेत्री और नेता हेमा मालिनी ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शूटिंग और विदेश यात्रा की अपनी योजनाओं को स्थगित रखने का फैसला किया है।
मशहूर फ्रांसीसी अभिनेता कीव एडम्स ने कहा है कि वे बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन सदी के महानायक, अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की विशाल संख्या देख वे इस कदर प्रभावित हैं कि उन्हें फिल्मी दुनिया का पोप कह डाला।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के नए वैश्विक सद्भावना दूत के रूप में नियुक्त किया गया है। अभिनेत्री ने दुनिया विश्व से उत्पीड़ित बच्चों की सामूहिक आवाज बनने और आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।
हिमाचल प्रदेश के एक छोटे शहर से बॉलीवुड में अभिनेत्री बनने वाली कंगना रानौत ने कहा है कि शुरुआत में उन्हें बॉलीवुड में बहुत मुश्किल हुयी क्योंकि लोग उन्हें कपड़े पहनने के ढंग और अंग्रेजी नहीं बोलने के कारण शर्मिन्दा करते थे।
अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य रूपा गांगुली को आज राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। रूपा ने लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का किरदार अदा किया था।
आप मानें या न मानें मगर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कम से कम एक मामले में हॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं। फोर्ब्स पत्रिका के सालाना लिस्ट के अनुसार दुनिया में सबसे अधिक पारिश्रमिक लेने वाली शीर्ष दस अभिनेत्रियों में दीपिका भी शामिल हैं।
‘पाकिस्तान नरक नहीं है’ और ‘वहां के लोग भी हमारी ही तरह हैं’ जैसी टिप्पणी करने पर अभिनेत्री से नेता बनी राम्या विवादों में फंस गई हैं। कर्नाटक की एक अदालत में अर्जी देकर उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि राम्या की टिप्पणी से भारतीय देशभक्तों का अपमान हुआ है। हालांकि राम्या ने कहा है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है इसलिए वह कतई माफी नहीं मांगेगीं।