फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के सम्मान में आयोजित लंच में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें सबसे खास रही अभिनेत्री एेश्वर्या राय की मौजूदगी।
बाॅलीवुड अदाकारा असिन थोट्टूमकल ने माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा से शादी कर ली है। नई दिल्ली में आज पहले दोनों ने ईसाई रीति और फिर हिन्दू रीति रिवाजों से शादी की। विवाह समारोह दिल्ली के एक रिजॉर्ट में हुआ।
हिन्दी फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सितारे काफी बुलंद चल रहे हैं। हाल ही में शुरू हुए अमेरिकी टीवी सीरिज क्वांटिको में अपनी भूमिका के लिए सराहना हासिल करने वाली प्रियंका अब जल्द ही 1990 के दशक में आई लोकप्रिय टीवी सीरिज बेवाच के फिल्म संस्करण में नजर आएंगी।
60 और 70 के दशक में हिंदी फिल्मों की खूबसूरती अभिनेत्री साधना का आज निधन हो गया। वे 74 साल की थीं और लंबे समय से वह मुंह के कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। शुक्रवार सुबह उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कलात्मक बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। हैदराबाद के स्टाइलिश बल्लेबाज अजहरूद्दीन इस बार तीसरी शादी करने को लेकर खबरों में छाए हुए हैं।
इम्तियाज अली की नई फिल्म की सामग्री
. बेसिक आइडिया थ्री इडियट
. कुछ सीन जवानी दीवानी
. सजावट के लिए रब ने बना दी जोड़ी के कुछ कतरे।
अब थ्री इडियट के आइडिए को पहले फैला लें। जवानी दीवानी के सीन उसमें डालें और खिचड़ी पका कर रब ने बना दी जोड़ी से सजा कर दर्शकों के सामने परोस दें।
नोट – खिचड़ी के स्वाद की चिंता न करें क्योंकि बहुत से फुर्सतिए हैं जो सप्ताहंत में टिकट के पैसे खर्च करेंगे, बहुत से जोड़े हैं जो कहां बैठे की समस्या हल करने को थिएटर चले आएंगे।
प्रदर्शन से पहले फिल्म बाजीराव मस्तानी विवादों में घिर गई है। बाजीराव पेशवा के वंशजों ने आरोप लगाया है, बाजीराव की पत्नियों काशीबाई और मस्तानी का फिल्म में चित्रण करते समय ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है।