भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों को क्रांतिकारी करार देते हुए लोगों से 2019 में उनकी सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के 37वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवा भाव से काम करने का मंत्र भी दिया । इस खास अवसर पर पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस बार यूपी में भाजपा की शानदार जीत के बाद स्थापना दिवस और खास बन गया है।
भारत के अग्रणी लेग स्पिनर अमित मिश्रा का मानना है कि बल्लेबाजों के लिये अनुकूल माने जाने वाले टी20 प्रारूप में सफल होने के लिये स्पिनर का हुनरमंद होना जरूरी है। टी20 को भले ही बल्लेबाजों का खेल माना जाता है लेकिन स्पिनरों ने भी इस प्रारूप में अपना दबदबा बनाया है और मिश्रा का मानना है कि इसके लिये धीमी गति के गेंदबाज के पास विविधता होना जरूरी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले प्रदेश की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि तीन साल में मोदी सरकार पर एक भी आरोप नहीं लगा जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार में दिल्ली में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है।
कल देर रात हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो लाइम लाइट में नहीं रहते लेकिन काम अच्छा करते हैं। इन संकेतों को कानपुर की महाराजपुर सीट से छह बार विधायक रह चुके सतीश महाना के रूप में समझा गया है।
भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम चुनने के लिए अधिकृत कर दिया। वह संबंधित राज्यों के पार्टी पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा कर इस पर फैसला करेंगे। यह प्रक्रिया होली के बाद पूरी की जाएगी।
यूपी में मोदी मैजिक तो था ही, भाजपा अध्यक्ष के अमित शाह के यूपी प्रवास ने भी वहां भाजपा के बनवास को खत्म करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। माना जा रहा है कि भाजपा पर अमित शाह ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। अब सब अमित शाह का भी लोहा मान रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पाटीदार समुदाय अब भी विरोध कर रहा है। अमित शाह को उनके अपने ही राज्य गुजरात में सोमवार रात अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। जब उनका काफिला सोमनाथ जा रहा था तो जूनागढ़ के केशोद के पास उन पर अंडे फेंके गए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन भाजपा में शामिल हो गए है। रविवार को रविकिशन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।