Advertisement

Search Result : "अमेरिका में योगाथन आयोजन"

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में हिलेरी क्लिंटन को बढ़त

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में हिलेरी क्लिंटन को बढ़त

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के लिए डेमोक्रेटिक दावेदारों की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन को हाल के एक ओपीनियन पोल में उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स पर बढ़त हासिल करते हुए दिखाया गया है। हिलेरी बहस के दौरान धुंआधार भाषण देकर अमेरिका में ज्यादा लोगों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहीं।
भारतीय शेर को लुप्तप्राय: की सूची में रखेगा अमेरिका

भारतीय शेर को लुप्तप्राय: की सूची में रखेगा अमेरिका

भारत और अफ्रीका में पायी जाने वाली शेर की एक प्रजाति को अमेरिका लुप्तप्राय: प्रजातियों की सूची में रखेगा क्योंकि इनकी संख्या में तेज कमी आई है। अमेरिकी मत्स्य एवं वन्यजीव सेवा ने कहा है कि वह भारत, पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में पायी जाने वाली शेर की एक उपजाति पैंथरा लियो लियो को लुप्तप्राय: जीव की श्रेणी में और पूर्वी एवं दक्षिणी अफ्रीका में पायी जाने वाली एक अन्य प्रजाति पैंथरा लियो मिलानोचैटा को संकटग्रस्त जीवों की श्रेणी में रखेगा।
चीन की चुनौती के कारण अमेरिका से ड्रोन चाहता है भारत

चीन की चुनौती के कारण अमेरिका से ड्रोन चाहता है भारत

चीनी सैनिकों द्वारा लगातार घुसपैठ की घटनाओं के बीच अपने शस्त्रागार को मजबूत करने के लिए भारत ने अमेरिका से आधुनिकतम स्वरूप के मानवरहित ड्रोन विमानों की मांग की है। इनमें हथियारबंद ड्रोन और निरीक्षण करने वाले ड्रोन दोनों ही शामिल हैं। दोनों सरकारों के बीच चल रही वार्ता और नई दिल्ली की दिलचस्पी की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि भारत ऐसे लगभग 100 ड्रोन चाह रहा है। इनकी कुल कीमत लगभग दो अरब डॉलर होगी।
इस साल प्रवासियों ने साढ़े चार लाख करोड़ रुपये भारत भेजे

इस साल प्रवासियों ने साढ़े चार लाख करोड़ रुपये भारत भेजे

भारत में इस वर्ष विदेशों में कामकाज के लिए गए उसके नागरिकों ने सबसे अधिक मनीआर्डर भेजे। विदेशों से 72 अरब डॉलर यानी करीब 4.53 लाख करोड़ की राशि के मनीआर्डर प्राप्त करने के साथ भारत इस मामले में पहले नंबर पर रहा है। इसके बाद चीन का स्थान रहा जहां 64 अरब डॉलर आए।
राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन दावेदारी में ट्रम्प शीर्ष पर

राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन दावेदारी में ट्रम्प शीर्ष पर

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदारी कर रहे लोगों में विवादास्पद नेता डोनाल्ड ट्रंप ने सभी अन्य दावेदारों को बेहद पीछे छोड़ दिया है।
ताइवान को हथियार बेचने पर अमेरिका को चीन ने धमकाया

ताइवान को हथियार बेचने पर अमेरिका को चीन ने धमकाया

चीन ने आज कहा कि उसने अमेरिकी राजदूत को तलब कर ताइवान को हथियार बेचे जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। ताइवान को अमेरिका द्वारा 1.83 खरब डॉलर के हथियारों की बिक्री, खासतौर से दो युद्धपातों की बिक्री किए जाने का कड़ा विरोध करते हुए चीन ने कहा कि इन नए समीकरणों को देखते हुए वह ऐसे व्यापार में लगी अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाएगा।
फेडरल रिजर्व ने बढ़ाई ब्‍याज दर, भारत चुनौती के लिए तैयार

फेडरल रिजर्व ने बढ़ाई ब्‍याज दर, भारत चुनौती के लिए तैयार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 2008 के वित्तीय संकट के बाद सात साल में पहली बार ब्याज दर 0.25 फीसदी बढ़ाई है। इस बढ़ोतरी के बाद अमेरिका में ब्‍याज दरें 0.25 से 0.50 फ़ीसदी के बीच आ जाएंगे। इस फैसले को अमेरिका अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार का संकेत माना जा रहा है और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने कहा है कि वह इस चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।
अमेरिकी अदालत ने मांगे मोदी के प्रवेश से जुड़े दस्तावेज

अमेरिकी अदालत ने मांगे मोदी के प्रवेश से जुड़े दस्तावेज

अमेरिका की एक अदालत ने ओबामा प्रशासन द्वारा नरेंद्र मोदी के अमेरिका में प्रवेश पर लागू प्रतिबंध को हटाने के निर्णय से संबद्धित सभी दस्तावेज को फरवरी तक पेश करने का आदेश दिया है। अमेरिकी अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई के बाद वहां के विदेश विभाग को यह निर्देश जारी किया है।
ट्रंप के बयान के बाद मुस्लिमों के समर्थन में आए गूगल प्रमुख

ट्रंप के बयान के बाद मुस्लिमों के समर्थन में आए गूगल प्रमुख

फेसबुक के संस्थापक जुकरबर्ग के बाद अब गूगल गूगल प्रमुख सुंदर पिचई भी मुस्लिमों के समर्थन में उतर आए हैं। शनिवार को अपने एक ब्लॉग के जरिये उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका और विश्व में मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों का समर्थन करना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement