1994 में अक्षय ने श्री देवी के साथ एक फिल्म की थी, 'मेरी बीवी का जवाब नहीं', लेकिन इसकी शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी और दस साल बाद इसे बिना क्लाइमैक्स के ही रिलीज कर दिया गया। अक्षय ने कॉफी विद करन के एक एपिसोड में यह बात बताई थी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुल्तान अहमद का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 64 साल के थे। अहमद के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अंतरिक्ष वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव का का आज निधन हो गया। वह 85 वर्ष थे।