प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो किया। आठ किलोमीटर लंबा रोड शो अहमदाबाद हवाई अड्डे से होकर साबरमती आश्रम पर खत्म हुआ।
चुनावी वादे करना बड़ा आसान है लेकिन उन्हें पूरा करना बहुत कठिन। भारतीय जनता पार्टी की सरकार से अब चमत्कार की उम्मीद की जा रही है। ऐसा खुद झारखंड में उनकी सरकार के मंत्री कह रहे हैं।
लंबे समय से बीमार चल रहे प्रसिद्ध भारतीय लेखक और नाटककार तारक मेहता का आज अहमदाबाद में निधन हो गया। उनकी उम्र 87 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी समेत देश के अन्य नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी है।
महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम और नौ अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए मतदान मंगलवार सुबह शुरू हुआ। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला अलग होकर चुनाव लड़ रहीं भाजपा और शिवसेना के बीच माना जा रहा है।
आयकर विभाग की टीम ने भाजपा के नेता और महानगर कोऑपरेटिव बैंक के संस्थापक अध्यक्ष सुशील वासवानी के 8 ठिकानों पर छापे मारे। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक सुशील वासवानी और उनका परिवार महानगर बैंक के जरिए ब्लैक मनी को वाइट करने का काम कर रहा था।