![गोवा : कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या बताया, भाजपा ने आत्मचिंतन करने को कहा](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/e45fd51ef82f2eedaa422d46c0ff3033.jpg)
गोवा : कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या बताया, भाजपा ने आत्मचिंतन करने को कहा
भाजपा ने आज गोवा में भाजपा के सरकार बनाने की तैयारी को लोकतंत्र की हत्या बताने के कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर दोष मढ़ने की बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए क्योंकि जिसके पास बहुमत होगा, उसे ही सरकार बनाने का न्यौता मिलेगा।