केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने गोवध पर प्रतिबंध लगाने को राज्य सरकारों का कर्तव्य बताते हुए कहा है कि इस देश में गाय के अलावा खाने को बहुत सी चीजें हैं। कोलकाता में गोवध और गोमांस के उपभोग के बारे में ज्योति ने कहा, ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। यदि आप हमसे सम्मान चाह रहे हैं तो आपको पहले हमारा सम्मान करना भी सीखना चाहिए।
अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामको में सशस्त्र आतंकियों ने रेडिसन ब्लू होटल में 170 लोगों को बंधक बना लिया है इनमें 15 भारतीय भी बताए जा रहे हैं। मुंबई के 26/11 हमले की तरह की घटना में दो लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। खबर है कि बंधक बनाए गए तीन लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया है। बंधकों से कुरान की आयतें सुनाने को कहा जा रहा है और ऐसा करने वाले 15 लोगों को रिहा कर दिया है।
गोमांस विवाद पर भाजपा के बचाव की मुद्रा में आने और बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ लेखकों के विरोध के बीच पार्टी प्रमुख अमित शाह ने आज पटना में कहा कि उन राज्यों में हुई घटनाओं के लिए भाजपा को दोषी नहीं ठहराया जा सकता जहां अन्य पार्टियां सत्ता में हैं।
दादरी हत्याकांड पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को दुखद बताया है। लेकिन साथ ही सवाल उठाया कि इसमें केंद्र की क्या भूमिका है? उन्होंने विपक्ष पर धुव्रीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
कश्मीर में सेना के साथ बुधवार रात हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान के एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया। जबकि मुठभेड़ में उसके चार अन्य साथी मारे गए। हाल ही में पाकिस्तान से आए आतंकवादी नावेद को पकड़े जाने के बाद, भारतीय सेना के लिए ये दूसरी बड़ी कामयाबी है।
उधमपुर में ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी नावेद के दो साथियों के एनआईए ने स्केच जारी किए हैं। इन्हें पकड़वाने वाले को पांच लाख रुपये का ईमान दिया जाएगा।
राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि उधमपुर हमले में संलिप्त दो आतंकवादियों में से एक को मार गिराया गया जबकि दूसरे को स्थानीय निवासियों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी थे। गृह मंत्री ने आतंकियों को पकड़ने में मदद करने वाले दोनों ग्रामीणों के साहस की प्रशंसा की।