जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान आतंकियों से तो लड़ते ही है साथ ही उनको कश्मीर के नागरिकों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक कश्मीरी युवक सीआरपीएफ के जवान को लात मारता हुआ दिख रहा है। युवक की यह हरकत वीडियो में कैद हो गई। इसे वायरल भी किया जा रहा है। अहम यह है कि पिटने के बाद भी जवान ने युवक को कुछ नहीं कहा।
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक व्यक्ति ने भीड़भाड़ वाले एक इलाके में लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। स्वीडन के प्रधानमंत्री ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।
भाजपा ने आज गोवा में भाजपा के सरकार बनाने की तैयारी को लोकतंत्र की हत्या बताने के कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर दोष मढ़ने की बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए क्योंकि जिसके पास बहुमत होगा, उसे ही सरकार बनाने का न्यौता मिलेगा।
समाजवादी पार्टी :सपा: मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि अब वह कह सकते हैं कि लोकतंत्र में समझाने से नहीं, बहकाने से वोट मिलता है। बाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजभवन पहुंच राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा, 'लोकतंत्र में बदला वोट से लेते हैं ममता जी..आप षड्यंत्रो पर उतर आईं'।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत में पहली बार बजट सत्र को समय से पहले आहूत करने और उसके साथ ही रेल बजट को विलय करने का उल्लेख करते हुए आज कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव के मूल्य एवं संस्कृति देश के लंबे इतिहास के हर दौर में फलते-फूलते रहे हैं। उनके संबोधन की शुरुआत और समापन सबका साथ, सबका विकास उक्ति से हुई।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश में लोकतंत्र को नस्लवाद, असमानता और नुकसानदेह राजनीतिक माहौल से खतरा बताते हुए अमेरिकियों से इसकी रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के मुद्दे को लेकर घमंड में चूर होकर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसा रवैया नहीं चलता।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आज तगड़ा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र घने अंधकार के दौर से गुजर रहा है क्योंकि सरकार सत्ता के नशे में चूर है और उन सभी का मुंह बंद करना चाहती है जो असहमति रखते हैं।