वित्त मंत्री भले ही दावा करें कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून के तहत सालाना बजटीय आवंटन में 25 फीसदी की वृद्धि की गई है, मगर मजदूर–किसान संगठन इस दावे से सहमत नहीं हैं।
देवास की एक स्थानीय अदालत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड मामले में आज साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित सभी आठ आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि पुलिस और एनआईए दोनों ने किसी पूर्वाग्रह या अज्ञात कारण से प्रकरण में लचर अनुसंधान किया।
यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे मेघालय व अरुणाचल के राज्यपाल और आरएसएस प्रचारक वी. षणमुगनाथन का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मेघालय के राज्यपाल का तथा नगालैंड के राज्यपाल बाल कृष्णआचार्य अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। लेकिन इस्तीफे के बाद भी यौन उत्पीड़न का मामला अरुणाचल प्रदेश के 'संन्यासी’ राज्यपाल का पीछा छोड़ता नहीं दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल है। कांग्रेस द्वारा यह सूची आज लखनऊ में जारी की गई।
दलित वोट बैंक के सहारे चुनावी संभावनाएं तलाशने वाली और आरक्षण की पुरजोर वकालत करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाया कि वे दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछडे़ वर्ग के लोगों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने आज कहा कि आरक्षण खत्म होना चाहिए। उन्होंने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कहा कि सबको समान अवसर और शिक्षा के अवसर मिले। उनके इस बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने ट्विट किया कि आरक्षण संविधान ने दिया है और आरएसएस में इतनी हिम्मत नहीं कि वह इसे छीन सके।
राजनीतिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले कन्नूर जिले में कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 30 वर्षीय एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में थालीपरंबा स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर एक देसी बम फेंका गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि पिछले वर्ष नवंबर में नोटबंदी के बाद चलन में रहे कुछ जाली नोट बैंकों में जमा हुए हों और हो सकता है कि असली बन गये हों।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज सुझाव दिया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को अधिक संख्या में महिलाओं को शामिल करना चाहिए। महिलाओं को शामिल करने पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी संगठन की प्रशंसा करते हुए आडवाणी ने कहा कि वे चाहते हैं कि लोग और आरएसएस इसका अनुसरण करें।