Advertisement

Search Result : "इशरत जहां आरोपी बरी"

भारत में कई शहर जहां सांस लेना मुश्किल: ग्रीनपीस रिपोर्ट

भारत में कई शहर जहां सांस लेना मुश्किल: ग्रीनपीस रिपोर्ट

ग्रीनपीस इंडिया द्वारा ऑनलाइन रिपोर्ट और सूचना के अधिकार के तहत देश भर के विभिन्न राज्यों के प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई वायु प्रदूषण की मौजूदा स्थिति पर बनी रिपोर्ट बेहद भयावह है। इसमें भारत के किसी भी शहर में डब्लूएचओ और दक्षिण भारत के कुछ शहरों को छोड़कर भारत के किसी भी शहर में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के प्रदूषण निंयत्रित करने के लिए बनाए गए मानकों की सीमा का पालन नहीं किया है। 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के 168 शहरों की स्थिति पर ग्रीनपीस इंडिया द्वारा बनी इस रिपोर्ट का नाम ‘वायु प्रदूषण का फैलता जहर’ नाम दिया गया है। इसमें प्रदूषण का मुख्य कारण जीवाश्म इंधन को जलाना बताया गया है।
कोई ऐसा देश नहीं जहां लोग अपना पैसा जमा करें पर निकाल नहीं सकते : मनमोहन

कोई ऐसा देश नहीं जहां लोग अपना पैसा जमा करें पर निकाल नहीं सकते : मनमोहन

नोटबंदी पर राज्‍यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। मनमोहन सिंह ने कहा कि बैंकिंग सिस्टम से लोगों का विश्वास कमजोर हुआ है। उन्‍होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि नोटबंदी लंबे समय में फायदा देगी उन्हें अपने बयान वापस लेना चाहिए क्योंकि उस लंबे समय में हम सब मर चुके होंगे। मनमोहन ने कहा कि नोटबंदी लागू करने में कुप्रंबधन देखने को मिला है। इससे देश की जीडीपी ग्रोथ 2 प्रतिशत तक कम होगी। मनमोहन सिंह जब बोल रहे थे तब पीएम मोदी का चेहरा थोड़ा लटका हुआ दिख रहा था।
बलात्कार के आरोपी राजद विधायक राज बल्लभ की जमानत खारिज

बलात्कार के आरोपी राजद विधायक राज बल्लभ की जमानत खारिज

नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोपी और राजद के निलंबित विधायक राज बल्लभ यादव को जेल में ही रहना होगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट से उन्हें मिली जमानत को आज खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति एके सीकरी और न्यायमूर्ति एएम सापरे की पीठ ने कहा कि उन्होंने बिहार सरकार की अपील को स्वीकार कर लिया है। इस अपील में यादव को इस साल 30 सितंबर को पटना उच्च न्यायालय की ओर से दी गई जमानत को रद्द करने का अनुरोध किया गया था।
सपा पर शाह का निशाना, जहां दिन-दहाड़े बलात्कार होते हों वहां कौन करेगा निवेश

सपा पर शाह का निशाना, जहां दिन-दहाड़े बलात्कार होते हों वहां कौन करेगा निवेश

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि जिस जगह दिन दहाड़े अपराध होते हों और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई हो, वहां कोई निवेश करने नहीं आएगा।
बिहार: सेनारी नरसंहार कांड में 15 दोषी करार, 23 अन्य बरी

बिहार: सेनारी नरसंहार कांड में 15 दोषी करार, 23 अन्य बरी

बिहार के जहानाबाद जिला की एक अदालत ने 17 साल पुराने सेनारी नरसंहार कांड में आज फैसला सुनाते हुए 15 आरोपियों को दोषी करार दिया। वहीं अदालत ने इस हत्याकांड के 23 अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई अदालत से बरी हुए येदियुरप्पा बोले, सत्यमेव जयते

भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई अदालत से बरी हुए येदियुरप्पा बोले, सत्यमेव जयते

भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई अदालत से आज बरी हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि वह निर्दोष खड़े हैं। उन्होंने कहा, सत्य की जीत हुई, सत्यमेव जयते।
40 करोड़ की घूसखोरी, भाजपा नेता येदियुरप्‍पा बेटा-दामाद सहित बरी

40 करोड़ की घूसखोरी, भाजपा नेता येदियुरप्‍पा बेटा-दामाद सहित बरी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य ईकाई के भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 40 करोड़ की घूसखोरी के मामले में बुधवार को दोषमुक्त कर दिया है। बरी होने के बाद भाजपा नेता ने प्रसन्‍न मन से कहा कि मुझे भगवान पर पूरा भरोसा था, जिसका मुझे इनाम मिला।
वाइको राजद्रोह के आरोप से बरी

वाइको राजद्रोह के आरोप से बरी

एक स्थानीय अदालत ने एमडीएमके के संस्थापक वाइको को प्रतिबंधित संगठन लिट्टे का समर्थन करने और राजद्रोह के आरोपों से जुड़े 2008 के एक मामले में आज बरी कर दिया। सत्र न्यायाधीश ने खचाखच भरे कक्ष में फैासला सुनाते हुए कहा कि वाइको के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो सके। अभियोजन के अनुसार श्रीलंका में गृह युद्ध के दौरान वाइको ने बंद कमरे में हुयी एक बैठक में लिट्टे का समर्थन करते हुए भारतीय संप्रुभता के खिलाफ टिप्पणी की थी।
सरदारपुरा दंगा: हाई कोर्ट ने 17 की उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, 14 को किया बरी

सरदारपुरा दंगा: हाई कोर्ट ने 17 की उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, 14 को किया बरी

गुजरात उच्च न्यायालय ने आज 2002 में गोधरा कांड के बाद हुए सरदारपुरा नरसंहार मामले में निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए 31 लोगों में से 17 की उम्रकैद की सजा बरकरार रखते हुए 14 को बरी कर दिया। सरदारपुरा के दंगा कांड में 33 लोगों को जिंदा जला दिया गया था।
हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां सब डरे हुए हैं: टी एम कृष्णा

हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां सब डरे हुए हैं: टी एम कृष्णा

मैग्सायसाय पुरस्कार विजेता टी एम कृष्णा ने हाल ही में उठी पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध की मांगों की ओर इशारा करते हुए आज कहा कि देश में डर का माहौल है। कर्नाटक संगीत से जुड़े गायक कृष्णा ने उत्तराखंड के रामनगर में कुमायूं साहित्योत्सव (केएलएफ) में अपने व्याख्यान में यह बात कही।
Advertisement
Advertisement
Advertisement