यूपीः मुकाबला भाजपा और कांग्रेस-सपा में
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले निजी चैनलों की ओर से कराए गए सर्वे में कोई भाजपा को जीतते दिखा रहे हैं तो कोई सपा-कांग्रेस गठबंधन को नंबर एक पार्टी बता रहे हैं। टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में भाजपा 34 फीसदी वोटों के साथ 202 सीट जीत रही है। वहीं एबीपी न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति के सर्वे में 35 फीसदी वोट शेयर के साथ 187 से 197 सीटें जीत रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के रूप में दोनों सर्वे में अखिलेश यादव पहली पसंद हैं।