अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में पहली भारतीय महिला सदस्या नीता अंबानी को इस वैश्विक संचालन संस्था के दो महत्वपूर्ण आयोग का सदस्य बनाया गया है जिनमें प्रतिष्ठित ओलंपिक चैनल भी शामिल है।
गिमचियोन में कांस्य पदक जीतने के तीन साल बाद पीवी सिंधू मंगलवार से वुहान (चीन) में शुरू हो रही एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी और उनकी नजरें पदक जीतने पर टिकी होंगी।
भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने ओलंपिक तैयारियों से बाहर किए जाने के कदम को सही ठहराया है। टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) योजना से बाहर किये गये ओलंपिक पदकधारी सुशील कुमार ने गुरुवार को कहा कि जब वह खेल से ही बाहर हैं तो सरकार से धनराशि लेने का कोई मतलब नहीं था। सुशील के अलावा लंदन ओलंपिक के कांस्य पदकधारी योगेश्वर दत्त को भी योजना से बाहर कर दिया है। फोगाट बहनें -गीता और बबीता- को भी इसमें जगह नहीं दी गयी।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि यदि युवराज सिंह टूर्नामेंट में अपनी शानदार फार्म बरकरार रखते हैं तो उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग में अपने खिताब का बचाव करने का पूरा मौका रहेगा।
रियो ओलिंपिक में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली महिला रेसलर साक्षी मलिक हरियाणा सरकार से नाराज हैं। साक्षी ने ट्वीट कर सरकार के प्रति यह नाराजगी जाहिर की है। साक्षी ने कहा कि मेडल का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी। साथ ही उसने सवाल किया कि मेरे पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार की ओर से की गईं सारी घोषणाएं क्या सिर्फ मीडिया के लिए थी? रेसलर ने इस ट्वीट में सीएमओ ऑफिस, हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज और केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को टैग किया है।
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) की कार्यकारी समिति और प्रशासनिक परिषद ने टोक्यो 2020 ओलंपिक कार्यक्रम के लिए मिश्रित युगल स्पर्धाओं की सिफारिशों को सर्वसम्मति से मंजूर कर दिया। समिति का लक्ष्य सभी 15 ओलंपिक स्पर्धाओं को बनाए रखकर लिंग समानता हासिल करना है।
कुछ ही महीनों के अंतर पर एक और बेटी की सफलता से जिले में एक बार फिर उत्साह और खुशियों की लहर दौड़ गई और लोग उसके स्वागत और दुआएं देने के लिए उमड़ पड़े। वायस ऑफ इंडिया किड्स की विजेता निष्ठा शर्मा की खुशियों की महक अभी वातावरण मौजूद ही थी कि इसी बीच जिले की एक दूसरी बेटी शताक्षी के मिस इंडिया, 2017 की फाइनलिस्ट चुने जाने के बाद शहर आने पर न केवल उसका जोरदार स्वागत हुआ, बल्कि उसे और परिवार को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया।
सेरेना विलियम्स ने आज अपनी बहन वीनस विलियम्स को ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला एकल फाइनल में पीछे छोड़ते हुए 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। साथ ही, अब वह दुनिया की नंबर एक महिला एकल खिलाड़ी भी बन गई।
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व दागी अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने उन्हें राष्ट्रीय ओलंपिक संस्था का आजीवन अध्यक्ष नियुक्त करने की आलोचना करने पर विजय गोयल पर निशाना साधते हुए कहा कि खेल मंत्री को अपने काम पर ध्यान लगाना चाहिए क्यांकि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में विफल रहे हैं।