Advertisement

Search Result : "ओलंपिक पदक"

टॉप स्कीम में शामिल होंगी ज्वाला-अश्विनी

टॉप स्कीम में शामिल होंगी ज्वाला-अश्विनी

खेल मंत्रालय बैडमिंटन की युगल जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को लक्ष्य ओलंपिक पोडियम (टॉप) कार्यक्रम में शामिल करने के लिये तैयार है। हालांकि मंत्रालय ने राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया जिन पर इस महिला युगल जोड़ी ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। मंत्रालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि ज्वाला और अश्विनी को टॉप खिलाडि़यों की अगली सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
अब ओ‌लंपि‌क में नहीं बरसेंगे विजेंदर के मुक्के

अब ओ‌लंपि‌क में नहीं बरसेंगे विजेंदर के मुक्के

देश के सबसे लोकप्रिय मुक्केबाज और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह ने एमेच्योर (शौकिया) मुक्केबाजी को छोड़कर अब पेशेवर मुक्केबाजी को अपना लिया है। इसका अर्थ यह है कि अब विजेंदर किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे और अगले वर्ष ओलंपिक में भी भाग नहीं ले पाएंगे। ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बनने के बाद विजेंदर भारतीय मुक्केबाजी का चर्चित चेहरा बन गए थे।
बेजा दखल से खेल मैदान दलदल में

बेजा दखल से खेल मैदान दलदल में

दुनिया की सबसे अमीर खेल संस्था इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा ) भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण संकट में है लेकिन पिछले एक दशक से भी अधिक समय से बतौर अध्यक्ष सेप ब्लास्टर बेफिक्र हैं। फीफा के चुनाव में पहले से ही जीत के प्रति आश्वस्त ब्लास्टर को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि यूरोपियन फुटबॉल फेडरेशन (यूईएफए) जैसा प्रभावशाली संघ और कई सारे प्रायोजक उन्हें हटाने पर आमदा हैं। भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) में अध्यक्ष एन. रामचंद्रन को हटाने के लिए कुछ ऐसी ही उठापटक चल रही है और आईओए कई खेमों में बंट गया है।
संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित होंगे 126 शांति रक्षक, दो भारतीय

संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित होंगे 126 शांति रक्षक, दो भारतीय

संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के दौरान पिछले साल मारे गए सेना, पुलिस और असैन्य नागरिकों से जुड़े 126 लोगों को मरणोपरांत प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मेडल से सम्मानित करेंगे।
दोहा मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत के सात पदक पक्के

दोहा मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत के सात पदक पक्के

राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता एल देवेंद्रो सिंह (49 किलो) दोहा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए जबकि छह अन्य ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
गगन नारंग को मिला ओलंपिक कोटा

गगन नारंग को मिला ओलंपिक कोटा

भारतीय निशानेबाज गगन नारंग ने अमेरिका के फोर्ट बेनिंग में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक जीत 2016 में होने वाले रियो ओलंपिक खेलों के लिए कोटा हासिल किया।
बिंद्रा और चैन सिंह ने जीत दो-दो स्वर्ण पदक

बिंद्रा और चैन सिंह ने जीत दो-दो स्वर्ण पदक

ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा सहित भारत के चोटी के राइफल निशानेबाजों ने हैनोवर में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर अमेरिका को फोर्ट बेनिंग में होने वाले विश्व कप के लिये अपनी तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किये।
ओलंपिक मेजबानी भारत के लिए अभी दूर की कौड़ी

ओलंपिक मेजबानी भारत के लिए अभी दूर की कौड़ी

2024 के ओलंपिक खेल भारत में होने की अटकलों को अंतरराष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्‍यक्ष थॉमस बाक ने सिरे से नकार दिया है। बल्कि इस तरह की खबरों पर उन्‍होंने हैरानी व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि ऐसा सोचना भी भारत के लिए अभी जल्‍दबाजी है।
अपूर्वी ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

अपूर्वी ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने शनिवार को कोरिया के चांगवोन में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अगले साल होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement