एसीएचआर के ग्लोबल सर्वे से सामने आया सच कि दुनिया के कई देशों में बेटों की चाह में बेटियों को मारा जा रहा है। बड़े देशों में भारत के हाल सबसे बदतर। कई अविकसित देशों से भी बदतर है भारत में लिंग अनुपात
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने 96.36 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ लड़कों को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया। लड़कों का पास प्रतिशत 96.11 रहा। पूरे देश में परीक्षा में 1,68,541 छात्रों को पूरे 10 ग्रेड प्वायंट (सीजीपीए) प्राप्त हुए हैं जिनमें से 85,316 लड़के और 83,225 लड़कियां हैं।
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की ओर से अपने संस्थान परिसरों में प्रमुखता से राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्रण किए जाने के कुछ दिनों बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सभी केंद्रीय विद्यालयों को अपने स्कूल की इमारतों पर रोजाना तिरंगा फहराने का आदेश दिया है।
दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चल रहे भारत रंग महोत्सव (भारंगम) में होने वाले पाकिस्तानी नाटक एमंग फॉग का आज मंचन होना निर्धारित था लेकिन वीजा मसले के कारण इसे रद्द कर दिया गया है।