
सोशल मीडिया पर हास्य कलाकार कीकू और राम रहीम पर चुटकी
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में पलक का किरदार निभाने वाले हास्य कलाकार कीकू शारदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कीकू ने एक कॉमेडी शो में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी ‘एमएसजी-2’ के एक सीन पर कॉमेडी एक्ट पेश किया था। इसके बाद उनपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज हुआ था। हरियाणा पुलिस ने पलक को मुंबई के गोरेगांव से गिरफ्तार किया। तभी से किकू और राम रहीम सोशल मीडिया की भी सुर्खियां बने हुए हैं। कुछ फेसबुक यूजर्स ने इस प्रकार चुटकी ली-