तमिलनाड़ु में जीएसटी के विरोध में सिनेमाघर मालिक हड़ताल कर रहे हैं। सुपरस्टार कमल हासन ने जीएसटी का विरोध करते हुए कहा है कि जीएसटी से फिल्म इंडस्ट्री तबाह हो जाएगी।
बनारस शहर का अपना मिजाज है। भोले की भांग है तो गंगा की निर्मलता भी। इस शहर के मिजाज में ही है, संस्कृति। इस शहर के लिए व्योमेश शुक्ल बहुत जाना पहचाना नाम है। रंगकर्मी, कवि, लेखक व्योमेश की टोपी में एक और पंख लगने जा रहा है। उनकी कविताएं अमेरिका के फिलाडेल्फिया के एक पार्क में बन रही दीवार पर अंकित होंगी।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता और निर्माता कमल हासन ने एक ओर जहां एक भारत, एक कर (जीएसटी) का समर्थन किया है। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने कहा कि जीएसटी बिल फिल्मी बिजनेस को बरबाद कर देगा। इस पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे।
दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा का परचम लहराया है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिल गया है। आप की करारी हार हुई है, जबकि शुरू में दूसरे नंबर पर दिख रही कांग्रेस अंत में तीसरे नंबर पर आई है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिला है। उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी एमसीडी में भाजपा की यह जीत आम आदमी पार्टी को भावी चुनावों के लिए चुनौती दे रही है।
भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय ने यतीन्द्र मिश्र को ‘स्वर्ण कमल’ सम्मान से नवाजने का निर्णय लिया है। हिंदी कवि, संपादक और संगीत अध्येता मिश्र को यह सम्मान देने की घोषणा बीते सात अप्रैल को की गई।
बुंदेलखंड के मुद्दे अलग हैं, यह जुमला इस बार विधानसभा चुनाव में कई बार उछला। चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और जालौन उन 19 विधानसभा क्षेत्र के खास गढ़ थे जिनमें भारतीय जनता पार्टी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुई है।
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी तथा समाजवादी नेता डिंपल यादव ने चुनाव आयोग द्वारा यूपी सरकार की समाजवादी ऐंबुलेंस सेवा के 'समाजवादी' शब्द को ढंकने के दिए निर्देश पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2000 के नोट में कमल क्या कर रहा है?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिफारिश पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को आज राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ-साथ सपा से भी निकाल दिया गया।