Advertisement

Search Result : "करण ग्रोवर"

किशोर न्याय संशोधन विधेयक पारित

किशोर न्याय संशोधन विधेयक पारित

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को विवादास्पद किशोर न्याय कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। संशोधित विधेयक में यह प्रावधान किया गया है कि किशोर न्याय बोर्ड यह निर्णय करेगा कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में शामिल 16 वर्ष से अधिक उम्र के किशोर को सुधार गृह में रखा जाये या उस पर सामान्य अदालत में मुकदमा चलाया जाये। इस बारे में बात किए जाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर का कहना है ‘ यह बहुत ही गलत फैसला है। इसके तहत सिर्फ यह देखा जा रहा है कि जेलें कैसे भरी जाएं, यह नहीं देखा जा रहा कि बालसुधार गृहों में क्या सुधार किए जाएं, बच्चों को सामाजिक माहौल कैसा दिया जाए, उनकी मनोविज्ञानिक चिकित्सा के सिलसिले में क्या किया जाए या उन्हें किस प्रकार की वोकेशल ट्रेनिंग दी जाए।’
बैड बॉय से सुपरस्टार बने दबंग खान

बैड बॉय से सुपरस्टार बने दबंग खान

बॉलीवुड के बैड बॉय की छाप से लेकर फिल्म उद्योग में राज करने वाले सुपरस्टार बनने तक का सलमान खान का सफर अपने साथ जितनी परेशानियां लाया, उतनी ही सौगातें भी लाया। 49 वर्षीय सलमान को बुधवार को मुंबई की एक अदालत ने गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया है।
‘फिल्म के पैसे मैं क्यों दान दूं’: अक्षय

‘फिल्म के पैसे मैं क्यों दान दूं’: अक्षय

‘गब्बर इज बैक’ का दर्शकों के साथ अक्षय को भी बेसब्री से इंतजार है। अक्षय की प्रतिष्ठा इस फिल्म के साथ जुड़ी हुई है। फिल्म के प्रदर्शन से पहले इससे जुड़ी खबरें तरह-तरह से सामने आती हैं
करण की फिल्में अनुराग के लिए नहीं होतीं

करण की फिल्में अनुराग के लिए नहीं होतीं

अनुराग कश्यप की फिल्म बाम्बे वेलवेट का इंतजार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अनुराग अपनी हर फिल्म में कुछ न कुछ नया ले कर आते हैं जिसका इंतजार दर्शकों को रहता है। वह फिल्मी कलाकारों के अलावा फिल्म निर्देशकों को भी अभिनेता बनाने का माद्दा रखते हैं।
दिल धड़कने दो के ट्रेलर ने बटोरी तारीफ

दिल धड़कने दो के ट्रेलर ने बटोरी तारीफ

जोया अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म दिल धड़कने दो के बुधवार रात यहां जारी हुए ट्रेलर की रिषि कपूर, करण जौहर और श्रीदेवी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने सराहना की है।
टू जी घोटाला: राजा ने मनमोहन सिंह को गुमराह किया

टू जी घोटाला: राजा ने मनमोहन सिंह को गुमराह किया

सीबीआई ने बुधवार को विशेष अदालत के समक्ष दलील दी कि पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा ने टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन से जुड़े नीतिगत मामलों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गुमराह किया।
हाशिमपुरा नरसंहार का दोषी कोई नहीं

हाशिमपुरा नरसंहार का दोषी कोई नहीं

27 साल पहले मेरठ के हाशिमपुरा में 40 मुसलमानों के कत्लेआम के मुकदमे में 16 पीएसी जवानों को सबूत के अभाव के आधार पर रिहा कर दिया गया। पीड़ितों को पुनर्वास का मामला राज्य विधि सेवा अधिकरण के हवाले किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement