बनारस शहर का अपना मिजाज है। भोले की भांग है तो गंगा की निर्मलता भी। इस शहर के मिजाज में ही है, संस्कृति। इस शहर के लिए व्योमेश शुक्ल बहुत जाना पहचाना नाम है। रंगकर्मी, कवि, लेखक व्योमेश की टोपी में एक और पंख लगने जा रहा है। उनकी कविताएं अमेरिका के फिलाडेल्फिया के एक पार्क में बन रही दीवार पर अंकित होंगी।
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज कहा कि बहुलतावाद के लिए सहनशीलता, सभी के लिए करुणा और मातृभूमि के लिए प्रेम भारत के प्रमुख सभ्यतागत मूल्य हैं, जहां सैकड़ों भाषाएं और सभी प्रमुख धर्म एक ही व्यवस्था में रहते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिफारिश पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को आज राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ-साथ सपा से भी निकाल दिया गया।