आत्मकथा लिखने में मसरूफ दिग्गज लेखक रस्किन बॉन्ड को उम्मीद है कि उनकी आत्मकथा से युवा लेखकों को मदद मिलेगी। कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में टाटा स्टील कोलकाता लिटरेरी में एक सत्र के दौरान बॉन्ड ने यह बात कही। उन्होंने बातचीत में फिल्म अभिनेता सलमान खान का मजाक भी उड़ाया।
वर्तमान में वृहद आर्थिक स्थिति की मजबूती तथा मुद्रास्फीति पर अंकुश के मद्देनजर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कर्ज पर ब्याज दर को अपेक्षाकृत और कम, स्थिर, तथा स्वीकार्य स्तर पर रखे जाने की जरूरत पर आज बल दिया ताकि संभावित निवेशकों को भारत और खास कर पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए आकर्षित किया जा सके।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उस जर्मन कार को रवाना किया, जिसमें सवार होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस कोलकाता के अपने पैतृक आवास से 1941 में अंग्रेजों को चकमा देकर नजरबंदी से भागे थे। इस कार की मरम्मत की गई है। राष्टपति इस कार में बैठे भी और कुछ दूरी तक सफर भी किया।
कोलकाता पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की 14 जनवरी को शहर में प्रस्तावित रैली के लिए अनुमति नहीं दी और संघ से कोई वैकल्पिक तारीख तय करने को कहा। संघ इसके विरोध में कल अदालत का रुख करेगा।
कोलकाता में भाजपा के पार्टी मुख्यालय पर कल तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमले के कुछ ही घंटों बाद हुगली जिले में स्थित पश्चिम बंगाल भाजपा महासचिव कृष्णा भट्टाचार्य के घर पर बीती रात बमों से हमला किया गया।
हाजी अली दरगाह ट्रस्ट ने आज उच्चतम न्यायालय को बताया है कि पुरूषों की ही तरह महिलाओं को भी मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह के मुख्य स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रस्ट ने जरूरी अवसंरचनात्मक बदलाव करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है।
सम अस्पताल चलाने वाले शिक्षा ओ अनुसंधान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज रंजन नायक ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सम अस्पताल में आग लग जाने पर 21 लोग मारे गए थे। नायक की गिरफ्तारी के साथ इस आग त्रासदी के मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गई है।
देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर लोगों ने आज रावण, उसके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के पुतले जलाने की परंपरा के साथ दशहरा मनाया। इस बार आतंकवाद और आतंकवादियों के प्रतीक के रूप में भी पुतले जलाए गए। सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर के बीच देशभर में पटाखों से भरे इन पुतलों के दहन के साथ दशहरा का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।