Advertisement

Search Result : "क्रिकेट मैच"

विराट को मिलेगी वनडे-टी20 की भी कमान

विराट को मिलेगी वनडे-टी20 की भी कमान

भारतीय चयनकर्ता शुक्रवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी 20 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों के लिये टीम का चयन करने के लिये बैठेंगे तो यह लगभग तय है कि विराट कोहली को इन दोनों प्रारूपाेें की कप्तानी भी सौंपी जाएगी, जिससे भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट में नये युग की शुरूआत होगी।
मैं पल दो पल का शायर हूं...

मैं पल दो पल का शायर हूं...

महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी के अपने कार्यकाल के दौरान अपनी आत्मा की आवाज पर सही समय पर सही निर्णय करने की क्षमता का अद्भुत उदाहरण पेश किया और एक बार फिर से उन्होंने अपने भारत के सीमित ओवरों के कप्तान पद से हटने का फैसला करके अपने इस कौशल को दिखाकर हर किसी को स्टंप आउट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
यदि धोनी संन्यास ले लेता तो धरने पर बैठ जाता : गावस्कर

यदि धोनी संन्यास ले लेता तो धरने पर बैठ जाता : गावस्कर

सुनील गावस्कर को खुशी है कि महेंद्र सिंह धोनी ने केवल सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी है और संन्यास नहीं लिया क्योंकि उनका मानना है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम में अभी काफी योगदान दे सकता है।
भारतीय क्रिकेट सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के नेतृत्व मेें अच्छा करेगा: ठाकुर

भारतीय क्रिकेट सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के नेतृत्व मेें अच्छा करेगा: ठाकुर

लोढा समिति के सुधारवादी कदम रोकने के लिए सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में बर्खास्त किए गए अनुराग ठाकुर ने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर कहा कि अगर शीर्ष अदालत को लगता है कि क्रिकेट बोर्ड सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के मार्गदर्शन में अच्छा करेगा तो वे उन्हें शुभकामनाएं देतेे हैं।
बारिश के खलल के बीच अजहर अली का शतक

बारिश के खलल के बीच अजहर अली का शतक

सलामी बल्लेबाज अजहर अली के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्षा से प्रभावित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। सोमवार को 50.5 ओवर का ही खेल हो पाया था जबकि आज भी 50.3 ओवर का ही खेल संभव हो पाया।
केएल राहुल दोहरे शतक से चूके, भारत ने बनाए चार विकेट पर 391 रन

केएल राहुल दोहरे शतक से चूके, भारत ने बनाए चार विकेट पर 391 रन

टीम इंडिया ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीरीज के पांचवें मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड को करारा जवाब दिया। दूसरे दिन के स्कोर 60 रन पर कोई विकेट नहीं से आगे खेलते हुए टीम इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 391 रन बना लिए। करुण नायर (71) और मुरली विजय (17) नाबाद लौटे। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड से 86 रन पीछे है।
शरद पवार ने मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

शरद पवार ने मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

बीसीसीआई की उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति आरएम लोढा समिति की सुधार के आदेश को रोकने के खिलाफ लड़ाई को तब करारा झटका लगा जब अनुभवी नेता शरद पवार ने आज मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
बड़े लक्ष्य के सामने शुरू में लड़खड़ाया पाकिस्तान

बड़े लक्ष्य के सामने शुरू में लड़खड़ाया पाकिस्तान

आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 490 रन का रिकार्ड लक्ष्य रखने के बाद आज यहां उसके शुरू में ही दो विकेट निकालकर पहले डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।
वर्ष 2018 के इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं कोहली

वर्ष 2018 के इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं कोहली

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि वह टीम के 2018 में होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना पसंद करेंगे। कोहली अब तक दो साल पहले के इंग्लैंड दौरे को नहीं भूले हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, अगर मुझे मौका मिला तो मैं ऐसा करना पसंद करूंगा। मैं वहां एक महीने तक जाना चाहूंगा, दौरे से एक या डेढ़ महीना पहले जाकर मैं वहां के हालात में खेलने का आदी होना और वहां का विकेट साल के उस विशेष समय में किस तरह बर्ताव करता है, देखना चाहूंगा।
चैंपियन कोहली के लिए मुंबई टेस्‍ट हाल की सबसे प्यारी जीत, सभी को दिया श्रेय

चैंपियन कोहली के लिए मुंबई टेस्‍ट हाल की सबसे प्यारी जीत, सभी को दिया श्रेय

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मुंबई में इंग्लैंड पर अपनी टीम की जीत को हाल के समय की सबसे प्यारी जीत बताया। भारत ने चौथा टेस्ट पारी और 36 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बनाई। कोहली ने मैच के बाद कहा, यह विशेष अहसास है। दर्शक यहां जिस तरह पहुंचे और हमारा समर्थन किया उससे हमें मुश्किल लम्हों से निपटने में मदद मिली। इस श्रृंखला में जीत संभवत: हाल के समय की सबसे प्यारी जीत है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement