उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वकांक्षाओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिकी सेना ने दक्षिण कोरिया में एक तैनाती स्थल पर एक मिसाइल रक्षा प्रणाली पहुंचानी आरंभ कर दी जिसे लेकर चीन ने नाराजगी जताई है।
आईसीसी और बीसीसीआई के बीच राजस्व मॉडल को लेकर विवाद मंगलवार को भी जारी रहा जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने प्रस्तावित प्रारूप में अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर का आईसीसी का प्रस्ताव ठुकरा दिया।
कश्मीर को विभाजन का अधूरा एजेंडा बताते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने आज भारत पर सिलसिलेवार तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन करके क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने का आरोप लगाया। वार्षिक गणतंत्र दिवस सैन्य परेड में हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत को तैयार है और कश्मीर मुद्दे को हल करना चाहता है जो बंटवारे का अधूरा एजेंडा है।
जाने माने नोबेल पुरस्कृत अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को लगता है कि भारत में भय का माहौल व्याप्त है। देश के विश्वविद्यालयों पर खतरा मंडराने लगा है। बोलने की आजादी पर बंदिश लगाने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने नोटबंदी के केंद्र सरकार के कदम को अजीबोगरीब करार दिया है। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय का चांसलर हिंदुत्व के एक पैरोकार को बनाए जाने को लेकर भी मोदी सरकार की खिंचाई की है।
सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को अदालत द्वारा रोक दिए जाने पर राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यायपालिका की आलोचना तेज कर दी है और कहा है कि यदि कुछ होता है तो उसका दोष संघीय न्यायाधीश और अदालत पर लगाया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पर कब्जे की लड़ाई में मुलायम सिंह यादव को तगड़ा झटका लगा है। उनके बेटे और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस लड़ाई में जीत हासिल की है। चुनाव आयोग ने फैसला दिया है कि पार्टी पर अखिलेश यादव का कब्जा रहेगा और पार्टी का चुनाव निशान साइकिल भी उन्हीं को मिलेगा।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा संबंधी खतरे के कारण सार्वजनिक स्थानों पर बुर्के और चेहरा ढकने वाले अन्य नकाबों पर प्रतिबंध की मांग करने वाली एक याचिका को आज खारिज करते हुए कहा कि यह जनहित का मामला नहीं है।
अमेरिका में हमले की अलकायदा की साजिश की रिपोर्टों के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका आठ नवंबर को होने वाले आम चुनाव में अलकायदा के खतरे की आशंका को लेकर सचेत है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने राज्य की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के चुनावी दस्तावेज पर अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया है। गौरतलब है कि जयललिता का पिछले एक महीने से चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।