अपनी स्थापना के 85 साल पूरे कर चुके राष्ट्रपति भवन को विरासत स्थल का दर्जा मिलने के बाद पहली बार हेरिटेज कंजर्वेशन प्लान (विरासत संरक्षण योजना) के तहत यहां काम शुरू किया गया है।
वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) कोलकाता ने इस वर्ष की शुरआत में गंगा डॉल्फिन की संख्या में गिरावट देखे जाने के बाद नवंबर में इस संकटग्रस्त प्रजाति की गिनती शुरू करने का निर्णय किया है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर मोदी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया विजन का हिस्सा है। अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ओवैसी ने कहा कि उन्हें योगी को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर कोई हैरत नहीं हुई।
राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन खरीदने के बाद क्रेडिट कार्ड से भुगतान किए जाने पर ट्रांजेक्शन सरचार्ज लगाए जाने तथा एटीएम से रुपये निकालने पर नये अधिभार लगाए जाने को लेकर चिंता जाहिर की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मां गंगा की सफाई नहीं होने के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों का जवाब केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बड़े ही हमलावर रुख के साथ दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल को मेरे साथ गंगा की सफाई का काम देखने आना चाहिए। जो शुरु हो चुका है। ऐसे आरोप लगाने वाले राहुल गांधी सफाई अभियान का जायजा लेने के बाद गंगा में कूदे नहीं तो मैं कूद जाऊंगी।
पटना में गंगा को स्वच्छ रखने के प्रयास के तहत शहर में सक्षम सीवेज ट्रीटमेंट ढांचा तैयार करने के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 1050 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी का बड़ा फैसला लिया गया है। यह राशि दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने, मौजूदा एसटीपी के नवीनीकरण, दो पंपिंग स्टेशनों के निर्माण और लगभग 400 किलोमीटर तक का नया भूमिगत सीवेज नेटवर्क बिछाने पर खर्च की जाएगी।
गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी जैसी नदियों की अविरल धारा और निर्मलता सुनिश्चित करने के लिए जल विशेषज्ञों ने तालाबों, छोटी नदियों को बचाने के कार्य से ग्राम पंचायतों को जोड़ने तथा नदियों को बांधे और जोड़े बिना बाढ़ और सूखे जैसी स्थिति से बचने का नया विज्ञान खोजने की जरूरत बतायी है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को गंगा-जमुना का संगम करार देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की नीयत साफ नहीं है और वह सपा के साथ मिलकर उनकी क्रोध की राजनीति का मुकाबला करेंगे।