अक्सर सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के लिए नए साल में अच्छी खबर आई है। हरियाणा सरकार ने उन्हें पदोन्नत कर प्रधान सचिव बनाया गया है।
बीसीसीआई ने शनिवार को आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम में अनुभवी युवराज सिंह और आशीष नेहरा के साथ ही रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है। वहीं पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरेंदर सरन और बड़ौदा के हरफनमौला हार्दिक पंड्या को नए चेहरे के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करेंगे।
आईपीएल में शामिल हुई नई टीमों ने अपने प्रमुख खिलाड़ियां को चुन लिया है। महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2016 के ड्राफ्ट में संजीव गोयनका की पुणे फ्रेंचाइजी ने सबसे पहले 12 करोड़ 50 लाख रूपये में चुना। धोनी के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना राजकोट फ्रेंचाइजी की पहली पसंद बने। इंटेक्स मोबाइल की इस टीम में सबसे पहले चुने जाने पर रैना को भी 12 करोड़ 50 लाख रूपये मिलेंगे।
तो क्या इसे यह समझा जाए कि राज ठाकरे ने शाहरूख खान को परोक्ष रूप से समर्थन दे दिया है। राज ठाकरे ने ‘राज’ यानी शाहरूख खान की आने वाली फिल्म दिलवाले से खुद को अलग कर लिया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोर-शोर से चलने लगी, 'अरे भाई, धोनी के साथ नहीं खेलना है तो साफ मना कर दो, मैदान पर इस तरह खेलकर क्यों टीम की लुटिया डूबा रहे हो?’
पांचवें और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के 438 रन के विशाल स्कोर के आगे भारतीय टीम ने घुटने टेके। घरेलू मैदान पर भारत की सबसे बड़ी हार।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल चेन्नई में होने वाला चौथा एकदिवसीय मैच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए कई मोर्चों पर चुनौतीपूर्ण साबित होगा। अपने कॅरिअर के सबसे उलझन भरे दौर से गुजर रहे धोनी को तय करना होगा कि बल्लेबाजी क्रम क्या रखा जाए और किन गेंदबाजों के दम पर शृंखला के इस कठिन दौर से उबरा जाए क्योंकि ज्यादातर बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं और भारतीय गेंदबाजी की अपनी मुश्किलें हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में खराब फार्म से जूझ रहे सुरेश रैना का बचाव करते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उसे बड़े शाट्स खेलने से पहले क्रीज पर खुद को थोड़ा समय देने की सलाह दी है।