Advertisement

Search Result : "गोपालक बने धोनी"

रांची बनेगा भारत का 26वां टेस्ट स्थल,  खलेगी धोनी की कमी

रांची बनेगा भारत का 26वां टेस्ट स्थल, खलेगी धोनी की कमी

महेंद्र सिंह धोनी ने यहां स्टेडियम के उद्घाटन के दौरान नगाड़ा बजाया था और उनकी यह छवि सभी स्थानीय लोगों के जेहन में है लेकिन चार साल बाद अब यह शहर भारत का 26वां टेस्ट केंद्र बनने जा रहा है तो यहां का मूड बहुत ही फीका है।
मालवांचल : अफीम के नशेड़ी तोते किसानों के लिये बने चुनौती

मालवांचल : अफीम के नशेड़ी तोते किसानों के लिये बने चुनौती

अफीम उत्पादक मालवांचल के क्षेत्र में किसानों को अपनी अफीम की फसल को जहां पहले चोर, लुटेरों और तस्कारों से बचाना पड़ता था, वहीं अब तोते भी किसानों के लिये एक चुनौती बने हुए हैं। इस क्षेत्र के तोते अफीम के नशेड़ी होकर खेतों में अफीम के डोडों को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
राजनीति हिंसाः केरल में आरएसएस स्वयंसेवक फिर बने निशाना

राजनीति हिंसाः केरल में आरएसएस स्वयंसेवक फिर बने निशाना

केरल के कोझिकोड जिले में कोइलैंडी के निकट एक गांव में कथित रूप से माकपा कार्यकर्ताओं के एक हमले में आरएसएस के तीन स्वयंसेवक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कीझौयुर गांव में कल रात हुए हमले में पीडि़तों के हाथों और पैरों में चोटें आई हैं और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भ‌र्ती कराया गया है। हमले के संबंध में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बिन शादी बाप बने करण जौहर

बिन शादी बाप बने करण जौहर

फिल्म निर्माता करण जौहर किराये की कोख (सरोगेसी) की मदद से जुड़वां बच्चों के बाप बन गए हैं। करण ने अबतक शादी नहीं की है। जौहर को एक बेटे और एक बेटी का पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वह पिता बनकर स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
आईपीएल : स्टोक्स सबसे महंगे बिके, पुजारा-इशांत को नहीं मिला खरीददार

आईपीएल : स्टोक्स सबसे महंगे बिके, पुजारा-इशांत को नहीं मिला खरीददार

इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल की खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने जब राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने उन्हें 14 करोड़ 50 लाख रूपये में खरीदा जबकि कई चर्चित नामों की अनदेखी के बीच कुछ अनजान घरेलू क्रिकेटरों पर भी फ्रेंचाइजियों ने मोटी रकम खर्च की।
धोनी को पुणे की कप्तानी से हटाया गया, स्मिथ संभालेंगे कमान

धोनी को पुणे की कप्तानी से हटाया गया, स्मिथ संभालेंगे कमान

महेंद्र सिंह धोनी को रविवार को आईपीएल फ्रेंचाइजिंग राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान पद से हटा दिया गया और उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गयी। इस तरह से धोनी की अंतरराष्‍ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों से कप्तानी के तौर पर पारी समाप्त हो गयी।
विकास स्वरूप बने कनाडा में भारत के उच्चायुक्त

विकास स्वरूप बने कनाडा में भारत के उच्चायुक्त

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप को आज कनाडा में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। उनको विदेश मंत्रालय की सोशल मीडिया में पहुंच के विस्तार और संवेदनशील मुद्दों को कुशल तरीके से निपटने का श्रेय दिया जाता है।
कटियार, जोशी और वरुण भी बने भाजपा के स्टार प्रचारक

कटियार, जोशी और वरुण भी बने भाजपा के स्टार प्रचारक

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गए स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में वरुण गांधी, मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार जैसे नेताओं के नाम को शामिल किया गया है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की पहली सूची में इनके नाम शामिल नहीं किए गए थे।
चहल के छक्के से जीता भारत, सीरीज पर भी कब्जा

चहल के छक्के से जीता भारत, सीरीज पर भी कब्जा

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के अर्द्धशतकों के बाद यजुवेंद्र चहल की फिरकी के जादू से भारत ने तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज बेंगलुरु में इंग्लैंड को 75 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-। से जीत ली।
अमूल्य पटनायक बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर

अमूल्य पटनायक बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर

1985 बैच के आईपीएस अफसर अमूल्य पटनायक को दिल्ली का अगला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार में उनके नाम पर बनी सहमति के बाद पटनायक आलोक वर्मा की जगह लेंगे।