कैलिफोर्निया में की गई गोलीबारी की संदिग्ध पाकिस्तानी महिला ने अपने पति के साथ अमेरिका आने से एक साल पहले, वर्ष 2013 में एक बार शायद भारत की यात्रा की थी।
कैलिफोर्निया गोलीबारी की घटना से सहमे अमेरिकियों को भरोसा देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका इस्लामिक स्टेट को खत्म कर देगा और आतंकवाद के इस नए चरण से निपट लेगा। हालांकि, ओबामा ने आतंकी समूह को हराने के लिए व्यापक स्तर पर जमीनी सेनाएं भेजने की संभावनाओं को खारिज किया है। पिछले सात साल के कार्यकाल में ओवल आॅफिस से यह ओबामा का महज तीसरा भाषण था। पिछले दो संबोधन वर्ष 2010 में दिए गए थे जो गहरे समुद्र में तेल रिसाव और इराक में लड़ाकू अभियानों के बारे में थे।
कैलिफोर्निया में अपनी पत्नी के साथ अंधाधुंध गोलीबारी कर 14 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला पाकिस्तानी मूल का बंदूकधारी चरमपंथियों के संपर्क में था। उनके घर से बरामद हथियारों के जखीरे से संकेत मिलता है कि वे एक और हमले की योजना बना रहे थे। रिजवान फारूक ने अपनी मंगेतर के लिए अमेरिकी वीजा इस्लामाबाद से लिया था। अमेरिका में कल हुए इस गोलीकांड में 14 लोग मारे गए थे और 17 लोग घायल हो गए थे।
अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस मैदान में एक संगीत वीडियो की शूटिंग के दौरान एकत्र सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच दो समूहों की ओर से एक दूसरे पर की गई गोलीबारी में कम से कम 16 लोगों के घायल होने की खबर है।
दक्षिणी नेपाल में एक प्रमुख राजमार्ग पर मधेसी प्रदर्शनकारियों की नाकेबंदी को हटाने की कोशिश में सुरक्षाकर्मियों के गोली चलाने से कम से कम 4 व्यक्ति मारे गए और कई घायल हो गए। चार मधेसी पार्टियों को मिलाकर बने मधेसी मोर्चे और सरकार के बीच संविधान संशोधन पर वार्ता असफल रहने के बाद नेपाल में फिर हिंसा भड़क उठी है।
पेरिस में हुए आतंकी हमलों के सिलसिले में फ्रांस पुलिस की संदिग्ध जेहादियों से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। इस दौरान एक अपार्टमेंट में छिपे कम से कम दो लोग मारे गए जबकि 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी इनकी पहचान का खुलासा नहीं हुआ है। इस मुठभेड़ में पेरिस हमलों के मास्टरमाइंड अब्देल हामिद अबाउद के मारे जाने की भी खबर है। अबाउद की मौत के बारे में कहा जा रहा है कि उसने पुलिस कार्रवाई के दौरान खुदकुशी की है लेकिन फिलहाल इस बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।
एक साल से कम समय के अंदर फ्रांस दूसरी बार बड़े आतंकी हमले की जद में आ गया है। शुक्रवार की रात पेरिस में कम से कम छह स्थानों पर हुई गोलीबारी और बम धमाकों में कम से कम 128 लोग मारे गए हैं। हमलों की जिम्मदारी आईएसआईएस ने ली है।
स्वचालित राइफलों और विस्फोटकों वाली बेल्ट का इस्तेमाल कर हमलावरों ने राजधानी पेरिस की कम से कम छह जगहों को हत्या के मंजर में तब्दील कर दिया। यह एक आम शुक्रवार की रात थी जो लहूलूहान हो गई। पेरिस के लोगों ने बार-बार इसे जनसंहार का शब्द दिया।
धर्मग्रंथ के अपमान को लेकर अशांत पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह सुरेश अरोडा को पंजाब का नया डीजीपी बनाया गया है।