Advertisement

Search Result : "गोवा संकट"

सपा का आंतरिक संकट वंशवादी राजनीति का परिणाम : वेंकैया नायडू

सपा का आंतरिक संकट वंशवादी राजनीति का परिणाम : वेंकैया नायडू

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी का पारिवारिक कलह वंशवाद की राजनीति का परिणाम है और भाजपा की इस पर टिप्पणी करने में कोई रूचि नहीं है। वेंकैया नायडू ने सीआईआई के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है। यह आंतरिक समस्या है। जैसा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि लोकतंत्र में वंशवाद घातक होता है लेकिन कुछ लोगों के लिए रूचिकर भी होता है। हम इसका परिणाम भी देख रहे हैं।
सपा संकट: अखिलेश के बाद शिवपाल का वार, रामगोपाल पार्टी से बर्खास्त

सपा संकट: अखिलेश के बाद शिवपाल का वार, रामगोपाल पार्टी से बर्खास्त

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी परिवार में चाचा-भतीजे के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई अब बहुत ही तीखे मोड़ पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिवपाल समेत चार मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने पर मुलायम ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को पार्टी से बर्खास्त कर दिया।
फरवरी-मार्च में हो सकता है यूपी और चार अन्य राज्यों में एकसाथ चुनाव

फरवरी-मार्च में हो सकता है यूपी और चार अन्य राज्यों में एकसाथ चुनाव

उत्तरप्रदेश जहां देश के सबसे बड़े सूबे की राजनीतिक तस्वीर बदलकर रख देने वाले चुनाव के लिए तैयार है, वहीं चार अन्य राज्यों में भी फरवरी-मार्च में लगभग एकसाथ चुनाव होने की संभावना है। अगले साल एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किए जाने के कुछ ही समय बाद ये चुनाव शुरू हो सकते हैं।
अखिलेश ने शिवपाल समेत 4 मंत्रियों को किया बर्खास्‍त, सपा का संकट गहराया

अखिलेश ने शिवपाल समेत 4 मंत्रियों को किया बर्खास्‍त, सपा का संकट गहराया

यूपी में रविवार काे सपा का राजनैतिक संकट और गहरा गया। मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव समेत चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त कर दिया वहीं कार्यकर्ताओं को अखिलेश के समर्थन में पत्र लिखने वाले पार्टी महासचिव ऱामगोपाल यादव को भी दोपहर बाद पार्टी से निकाल दिया गया।
शिवपाल बोले : सपा को नहीं टूटने देंगे, नेता जी के नेतृत्व में ही बनाएंगे सरकार

शिवपाल बोले : सपा को नहीं टूटने देंगे, नेता जी के नेतृत्व में ही बनाएंगे सरकार

अखिलेश मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि हम लोग किसी भी हाल में समाजवादी पार्टी को टूटने नहीं देंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पिछला चुनाव नेता जी यानी मुलायम सिंह यादव के नाम पर लड़ा गया था। 2017 में फिर से नेता जी के नाम पर ही चुनाव लड़ेंगे। हम लोग पार्टी को नहीं टूटने देंगे। 2017 में नेता जी के नेतृत्व में ही जीत कर सूबे में सरकार बनाएंगे।
रोटी पर संकट, कश्‍मीर बंद से भड़क रहे हैं टूर-टैक्सी आपरेटर

रोटी पर संकट, कश्‍मीर बंद से भड़क रहे हैं टूर-टैक्सी आपरेटर

करीब 100 दिन से कश्मीर में हो रहे बंद से अलगाववादियों के खिलाफ सूबे के टैक्सी आपरेटर भड़कने लगे हैंं। आपरेटर अलगावादियों के खिलाफ दो बार विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं। फिलहाल अलगाववादी और उनके समर्थक आपरेटरों को नुकसान की भरपाई का भरोसा देकर शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच हिंसक झड़पों में भारी कमी से घाटी में जल्द ही जन-जीवन सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए गोवा पहुंचे पुतिन, पीएम मोदी ने की मुलाकात

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए गोवा पहुंचे पुतिन, पीएम मोदी ने की मुलाकात

आज से शुरू ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज सुबह गोवा पहुंचे। जहां उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की।
आउटलुक विशेष- ब्रिक्स में आतंकवाद पर राजनयिक बढ़त लेने की तैयारी में भारत

आउटलुक विशेष- ब्रिक्स में आतंकवाद पर राजनयिक बढ़त लेने की तैयारी में भारत

दक्षिण गोवा के बेनौलिम गांव में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारतीय तट रक्षक दल को अरब सागर में हवाई और समुद्र में निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मरीन पुलिस के कर्मियों को राज्य की नदियों में तैनात किया गया है। नौसेना के मार्कोस कमांडो को अलर्ट पर रखा गया है। उड़ी में हुए आतंकी हमला और उसके बाद एलओसी के पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के छाए में हो रहे इस सम्मेलन में आतंकवाद का मुद्दा हावी रहने की संभावना है। भारत की तरफ से यह मुद्दा जोर-शोर से उठाए जाने की तैयारी है और इस मुद्दे पर चीन को साथ लेने की पूरी राजनयिक तैयारी है। इस सम्मेलन में भी पाकिस्तान को अलग-थलग करने की अपनी राजनयिक मुहिम जारी रखेगा भारत।
ब्रिक्स सम्मेलन में 10 राष्ट्राध्यक्षों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मोदी

ब्रिक्स सम्मेलन में 10 राष्ट्राध्यक्षों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मोदी

गोवा में 15 अक्तूबर से शुरू हो रहेे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और बिम्सटेक सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 राष्ट्राध्यक्षों के साथ दोतरफा संबंधों को लेकर बातचीत करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के साथ भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता भी मोदी शामिल होंगे।
सर्जिकल स्ट्राइक की छाया में ब्रिक्स की बैठक

सर्जिकल स्ट्राइक की छाया में ब्रिक्स की बैठक

ब्रिक्स देशों यानी ब्राजील, रूस, भारत, दक्षिण अफ्रीका और चीन के शासनाध्यक्षों की बैठक 15 और 16 अक्टूबर को भारत के समुद्र तटीय राज्य गोवा में होने जा रही है और भारत इस बैठक की अध्यक्षता करेगा। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमर और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ब्रिक्स शासनाध्यक्षों के इस आठवें सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement